फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Girl Accident: सामने आया घटना के पीछे का घिनौना किस्सा, शराब पीकर टक्कर मारी, फिर खुले आसमान के नीचे...

Tue, 03 Jan 2023 02:14 PM IST
आकाश दुबे पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Jan 2023 02:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi Girl Accident Seeing girl trapped in car accused fled away by throwing her there
पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी और मृतका (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुरी कांड के पांचों आरोपियों ने जब कंझावला रोड पर जोंटी गांव के पास कार रोकी तो उन्होंने युवती को कार में फंसा देखा। आरोपियों ने युवती को कार के नीचे से निकाला और खुले आसमान के नीचे फेंककर चले गए। युवती के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। सुल्तानपुरी थाने में दर्ज एफआईआर (नंबर-2/23) से ये खुलासा हुआ है। एफआईआर में आरोपी अमित व दीपक ने कार मालिक आशुतोष को बताया है कि उन्होंने ज्यादा शराब पी रखी थी। उन्होंने किशन विहार में स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी थी।

Delhi Girl Accident Seeing girl trapped in car accused fled away by throwing her there
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद डर से वह फरार हो गए। आरोपियों ने ये नहीं देखा कि युवती कार में फंस गई है। एफआईआर में कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी मिलने की सूचना पर पुलिस ई-7/डी-2 शनि बाजार रोड किशन विहार पहुंची। यहां क्षतिग्रस्त स्कूटी खड़ी मिली। पुलिस को मौके पर कोई गवाह नहीं मिला। मौके पर एक जूता मिला। स्कूटी का मालिकाना निकलवाया गया तो पता लगा कि स्कूटी एम-ब्लाॅक, मंगोलपुरी निवासी रेखा के नाम रजिस्टर्ड है।

Delhi Girl Accident Seeing girl trapped in car accused fled away by throwing her there
मृतका की क्षतिग्रस्त स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

पता लगा कि वह पांच वर्ष पहले घर खाली करके चले गए हैं। इसके बाद सुल्तानपुरी पुलिस को रोहिणी जिले से तीन पीसीआर कॉल मिलीं। सूचना दी गई कि वाई पाॅइंट, हनुमान मंदिर के पास जोंटी गांव के पास कंझावला रोड पर युवती नग्न अवस्था में पड़ी हुई है। पुलिस को बेलेनो कार का नंबर मिल गया। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कॉलर से मिले रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पता लगा कि कार सेक्टर-एक, रोहिणी निवासी आशुतोष की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Girl Accident Seeing girl trapped in car accused fled away by throwing her there
Delhi Accident Case - फोटो : अमर उजाला

आशुतोष ने बताया कि कार को दोस्त अमित व दीपक 31 दिसंबर को शाम मांगकर ले गए थे। दीपक व अमित ने आशुतोष को बताया था कि किशन विहार में एक्सीडेंट हो गया है। कंझावला रोड पर पता चला कि कार के नीचे लड़की फंसी हुई है। इन्होंने लड़की को नीचे से निकाला और और उसे वहीं फेंककर चले गए। कार दीपक चला रहा था।

विज्ञापन
Delhi Girl Accident Seeing girl trapped in car accused fled away by throwing her there
Delhi Accident Case - फोटो : अमर उजाला

कार की चेसिस में काफी खून व स्किन लगी मिली
रोहिणी स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ने आरोपियों की कार का निरीक्षण किया है। कार की चेसिस में ड्राइवर के बगल वाली सीट की तरफ आगे से पीछे तक कार के नीचे खून ही खून लगा मिला है। कार के नीचे स्किन के हिस्से मिले हैं। काफी मात्रा में खून मिला है। एफएसएल के अधिकारियों के अनुसार, युवती कार की अंडर बॉडी पार्ट्स में फंस गई थी। कार से बीड़ी व सिगरेट के टुकड़े मिले हैं। उधर, तीन डॉक्टरों के पैनल ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया है। मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed