फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Girl Accident: हादसे से चंद सेकंड पहले का वीडियो आया सामने, दिल्ली पुलिस के लिए बनेगा सबसे अहम सुबूत

Tue, 03 Jan 2023 03:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Jan 2023 03:48 PM IST
विज्ञापन
delhi girl accident police finds new cctv footage which is big proof for case know what is there
दुर्घटना से कुछ देर पहले और बाद का वीडियो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के कंझावला कांड में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसे कार और स्कूटी की भिड़ंत से चंद सेकंड पहले और बाद का बताया जा रहा है। यह वीडियो कृष्ण विहार इलाके में लगे सीसीटीवी का है। इसमें स्कूटी सवार दोनों लड़कियां जाती देखी गई हैं। इसके बाद इसमें आरोपियों की बलेनो कार भी देखी गई है। हालांकि इस सीसीटीवी कैमरे से कार का जो फुटेज सामने आया है वह काफी हैरान कर रहा है।

delhi girl accident police finds new cctv footage which is big proof for case know what is there
स्कूटी से जाती दिखीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

ताजा वीडियो एक मिनट आठ सेकंड का है। इस वीडियो में रात करीब सवा दो बजे कृष्ण विहार इलाके में दोनों युवतियां स्कूटी से जाती हुई दिख रही है। इस वीडियो के 21वें सेकंड में लड़कियों को स्कूटी से जाता देखा जा सकता है। वहीं 58वें सेकंड में दूसरी ओर से आरोपियों की कार जाती देखी जा सकती है।

delhi girl accident police finds new cctv footage which is big proof for case know what is there
कार से गिरी चप्पल - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान कार के अंदर से एक चीज गिरती दिखती है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह लड़की की चप्पल है, जिसे पुलिस अपने कब्जे में ले चुकी है। हालांकि इस वीडियो को ध्यान से देखें तो यहां कार का हाल कुछ अलग तरह का है। यह मुंडका में कैद हुए यू-टर्न वाले वीडियो से काफी अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi girl accident police finds new cctv footage which is big proof for case know what is there
delhi case, kanjhawala - फोटो : अमर उजाला
दरअसल अगर इस वीडियो को ध्यान से देखें तो यहां लड़की कार के अगले पहिए से घिसटती नहीं दिखती है। हालांकि इस बात का दावा अमर उजाला नहीं करता है क्योंकि ऐसा कैमरा एंगल के चलते भी हो सकता है।
विज्ञापन
delhi girl accident police finds new cctv footage which is big proof for case know what is there
Delhi Accident Case - फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो पुलिस के लिए शुरुआती कड़ियां जोड़ने के लिए अहम साबित हो सकता है। इसलिए माना जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज बेहद अहम है इससे पता चल सकता है कि आखिर दुर्घटना कैसे हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed