फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विरेंद्र मान उर्फ काला हत्याकांड: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा नरेला, मच गई भगदड़, देखें तस्वीरें

Mon, 09 Sep 2019 05:08 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Sep 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
DELHI Gangster killed in public view near Narela police station
विरेंद्र मान उर्फ काला हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के नरेला में रविवार को जिस तरह गोलियां बरसाकर विरेंद्र मान उर्फ काले की हत्या की गई है, इसे देखकर पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि गैंगवार में ही बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया। सूत्रों का दावा है कि विरेंद्र की नीरज बवानिया से नजदीकी थी। वहीं कुछ दिन पूर्व अशोक विहार फेज-1 में राजेश बवानिया के करीबी और विरेंद्र के गांव के बबलू खेड़ा की हत्या हो गई थी। उसमें विरेंद्र का एक साथी पकड़ा गया था। इसी बात पर विरेंद्र राजेश के निशाने पर था। गैंगस्टर जितेंद्र गोगी और हरियाणा के कुछ बदमाशों से भी विरेंद्र की अनबन चल रही थी। 

 
DELHI Gangster killed in public view near Narela police station
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि यह लोग वीरेंद्र की हत्या में शामिल हो सकते हैं। पुलिस इन सभी दृष्टिकोण से मामले की छानबीन कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात की पूरी आशंका है कि विरेंद्र के जाने की बदमाशों को अच्छी तरह जानकारी थी। इससे लगता है कि विरेंद्र के रूट की मुखबिरी पहले ही कर दी गई थी, जिसके बाद उसकी हत्या हुई। इसी कड़ी में पुलिस को विरेंद्र के चालक दिनेश पर भी शक है। पुलिस ने दिनेश से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई है। 
 
DELHI Gangster killed in public view near Narela police station
कार में गोलियों के निशान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस दिनेश समेत छह लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो देर शाम पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। उसके आधार पर पुलिस की टीमें बाहरी दिल्ली के अलावा यूपी और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। आठ टीमों का गठन कर 50 पुलिसकर्मियों को जांच में लगाया गया है। स्थानीय पुलिस के अलावा जिले की सभी टीमें बदमाशों की धरपकड़ में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
DELHI Gangster killed in public view near Narela police station
घायल को ई-रिक्शा में ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
अचानक चली गोलियों से मची भगदड़
विरेंद्र सुबह करीब 10.30 बजे लामपुर मोड़ के पास श्रीराम स्वरूप तिराहेे पर पहुंचा ही था कि बदमाशों ने ओवरटेक कर विरेंद्र की कार को रुकवा लिया। एक बदमाश ने पीछे और एक ने साइड से विरेंद्र पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुई वारदात से भीड़भाड़ वाले स्थान पर भगदड़ मच गई। विरेंद्र की हत्या के बाद सभी बदमाश अपनी कार में बैठे और नाहरपुर गांव की ओर फरार हो गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वहां से बदमाश हरियाणा की ओर गए।
विज्ञापन
DELHI Gangster killed in public view near Narela police station
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोनी आत्महत्या कांड में भी आया था विरेंद्र का नाम
नरेला में चर्चित रहे सोनी आत्महत्या कांड मामले में भी विरेंद्र मान उर्फ काले की गिरफ्तारी हुई थी। आरोप था कि विरेंद्र ने स्थानीय विधायक के इशारे पर सोनी आत्महत्या के मामले में शिकायतकर्ता को धमकाकर केस वापस लेने के लिए कहा था। मामले में आप विधायक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उसमें विरेंद्र भी शामिल था। बताया जाता है कि विरेंद्र स्थानीय विधायक का बेहद करीबी था और इसी आधार पर वह आम आदमी पार्टी के पोस्टर भी अपने नाम से लगवा रहा था। वहीं आम आदमी पार्टी ने विरेंद्र के पार्टी से किसी भी तरह के संबंधों को खारिज किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed