फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Flood: दिल्ली सचिवालय के पास पहुंचा यमुना का पानी... राहत शिविर भी डूबे; 208 मीटर के करीब जलस्तर

Thu, 04 Sep 2025 08:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Sep 2025 08:54 AM IST
सार

दिल्ली में उफनती यमुना नदी का पानी कुछ हिस्सों में घुस गया है। इससे वाहन डूब गए हैं, इमारतें जलमग्न हो गईं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207.47 मीटर तक पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर 208 मीटर तक पहुंच सकता है। जल्द पानी उतरने के आसार नहीं है।

विज्ञापन
Delhi Flood News Update Delhi Civil Lines and many areas as water from overflowing Yamuna river see photos
दिल्ली में बाढ़ - फोटो : ANI
यमुना में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। अब शहर के भीतरी हिस्सों में भी पानी भरने का खतरा बढ़ गया है। 


वहीं, हथिनीकुंड बैराज से बुधवार सुबह से लेकर रात तक छोड़े जा रहे पानी को दिल्ली आते देखकर ये साफ है कि पानी जल्द कम नहीं होगा। देर रात यमुना का जलस्तर 207.40 मीटर तक पहुंच गया था। केंद्रीय जल आयोग ने सूचना जारी की है कि दिल्ली में पानी और बढ़ सकता है। 
Delhi Flood News Update Delhi Civil Lines and many areas as water from overflowing Yamuna river see photos
दिल्ली के सिविल लाइंस में यमुना का पानी - फोटो : एएनआई
इससे आशंका है कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208 मीटर तक पहुंच सकता है। यदि ऐसा होता है तो 2023 की बाढ़ की तरह आउटर रिंग रोड और कश्मीरी गेट आईएसबीटी तक पानी पहुंचने के आसार हैं। इससे दिल्ली में न केवल आवागमन बाधित हो सकता है बल्कि बड़े पैमाने पर जनजीवन प्रभावित होने का खतरा भी है। 
Delhi Flood News Update Delhi Civil Lines and many areas as water from overflowing Yamuna river see photos
मयूर विहार-फेज 1 के पास बनाए गए राहत शिविरों में भरा पानी - फोटो : ANI
मयूर विहार-फेज 1 के पास बनाए गए राहत शिविरों में पानी
वहीं, दिल्ली में लगातार बारिश और यमुना नदी में उफान की वजह से मयूर विहार-फेज 1 के पास बनाए गए राहत शिविरों में पानी भर गया है। दिल्ली के सिविल लाइंस में बेला रोड पर उफनती यमुना नदी का पानी घुसने से वाहन डूब गए, इमारतें जलमग्न हो गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Flood News Update Delhi Civil Lines and many areas as water from overflowing Yamuna river see photos
दिल्ली के सिविल लाइंस में यमुना का पानी - फोटो : एएनआई
निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा
बाढ़ की आशंका को देखते हुए यमुना नदी के पास निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। दिल्ली में लोहा पुल और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
Delhi Flood News Update Delhi Civil Lines and many areas as water from overflowing Yamuna river see photos
शमशान घाट में पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
निगमबोध घाट डूबा, अंतिम संस्कार पर रोक
यमुना के जलस्तर का असर राजधानी के सबसे बड़े श्मशान घाट निगमबोध पर भी पड़ा है। बुधवार शाम को पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आने से यहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोक दी गई है। घाट परिसर में कई फीट तक पानी भर गया है। यमुना का पानी बहकर रिंग रोड तक पहुंच गया है। प्रशासन ने निगमबोध घाट को बचाने के लिए कई प्रयास किए। यमुना की ओर मिट्टी भरकर बोरे लगाकर पानी को रोकने की कोशिश की गई लेकिन पानी के बढ़ते दबाव के आगे यह प्रयास नाकाम साबित हुए। घाट की एक तरफ दीवार का कुछ हिस्सा भी टूट गई जिससे पानी का प्रवाह और तेज हो गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग और एमसीडी की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed