{"_id":"68b7eef6805b4e2f30046163","slug":"delhi-issues-flood-alert-as-yamuna-water-reaches-danger-level-enters-nigam-bodh-ghat-and-old-usmanpur-2025-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi flood: निगम बोध घाट और ओल्ड उस्मानपुर में घुसा यमुना का पानी, वासुदेव घाट डूबा; जलस्तर 207 मीटर के ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi flood: निगम बोध घाट और ओल्ड उस्मानपुर में घुसा यमुना का पानी, वासुदेव घाट डूबा; जलस्तर 207 मीटर के ऊपर
Wed, 03 Sep 2025 01:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:30 PM IST
सार
दिल्ली में यमुना नदी का रौद्र रूप देखने को मिलने लगा है। यमुना का जलस्तर 207 मीटर के ऊपर पहुंच गया है। यमुना बाजार इलाके में सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार से पानी ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
यमुना बाजार से खतरे की घंटी
- फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। निचले इलाकों में यमुना का पानी घुस गया है। दिल्ली का यमुना बाजार, निगम बोध घाट, ओल्ड उस्मानपुर गांव, आईएसबीटी का वासुदेव घाट पानी में डूब गया है। मोनेस्ट्री मार्केट में भी यमुना का पानी घुस गया है।
निगम बोध घाट क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुसा
- फोटो : ANI
दिल्ली के यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से निगम बोध घाट क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया है। यह दृश्य आज सुबह 10.40 बजे ड्रोन से लिया गया था।
#WATCH दिल्ली: भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
वीडियो निगमबोध घाट से है। pic.twitter.com/0qNbPZyuAj
दिल्ली में यमुना नदी का रौद्र रूप
- फोटो : ANI
यमुना बाजार के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा
यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण यमुना बाजार में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। एनडीआरएफ कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। हमारी टीमें कल रात से ही यहां तैनात हैं। 14-18 टीमें स्टैंडबाय पर हैं। जबकि चार टीमें अलग-अलग जगह पर तैनात हैं।

#WATCH दिल्ली | यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण यमुना बाजार के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। pic.twitter.com/2Y9ilqKUQ5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड उस्मानपुर और ओल्ड गढ़ी मेंडू गांवों में यमुना का पानी
- फोटो : ANI
ओल्ड उस्मानपुर और ओल्ड गढ़ी मेंडू गांवों में यमुना का पानी पहुंचा
दिल्ली के ओल्ड उस्मानपुर और ओल्ड गढ़ी मेंडू गांवों में यमुना का पानी पहुंच गया है। यहां रहने वाले लोग, उनके मवेशी और अन्य जानवर प्रभावित हो रहे हैं, यमुना नदी का पानी दो गांवों में घुसने के बाद उन्हें अपने घर खाली करने पड़ गए हैं।

यमुना नदी
- फोटो : अमर उजाला
ओल्ड उस्मानपुर गांव के एक निवासी ने बताया, "जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पानी कई घरों में घुस गया है। हमें दो दिन पहले घर खाली करने का आदेश दिया गया था। अब यहां राहत शिविर लगा दिए गए हैं। इस गांव में लगभग 2,500 लोग अपने मवेशियों के साथ रहते हैं। सभी जानवरों को समय रहते बचा लिया गया।