फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: वो मनहूस बिल्डिंग जहां एक साथ झुलस कर मर गए 43 लोग, परिजन भी नहीं पहचान पा रहे अपनों के शव

Sun, 08 Dec 2019 01:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 08 Dec 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi fire accident news many died illegal factory catches fire like Upahar cinema accident
delhi fire - फोटो : ANI

दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके में रविवार सुबह लगी भीषण आग ने देखते देखते गहरी नींद में सो रहे कई परिवारों की खुशीयों को जलाकर राख कर दिया। आग रविवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे अनाज मंडी की एक बिल्डिंग की छठी मंजिल में लगी, जहां अवैध रुप से बैग बनाने और पैकिंग करने की फैक्ट्री चलती थी। चंद घंटों में आग की लपटों ने फैक्ट्री में सो रहे मजदूरों को चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि चारों ओर हाहाकार मच गया। आगे देखिए उस मनहूस बिल्डिंग की दर्दनाक तस्वीरें-



Delhi fire accident news many died illegal factory catches fire like Upahar cinema accident
इसी बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : ANI

रानी झांसी रोड स्थित यह बैग फैक्ट्री 610 गज के प्लॉट में फैली हुई है। बाडा हिंदू राव निवासी रिहान, शान व इमरान नाम के तीन सगे भाई इसके मालिक हैं। इस प्लॉट को तीन टुकड़ों में बांटा गया है। जिस हिस्से में आग लगी वहां खिलौनों की पैकिंग, कपड़े, बैग व शीशे का कारोबार होता है।

Delhi fire accident news many died illegal factory catches fire like Upahar cinema accident
delhi fire - फोटो : ANI

उस हिस्से के मालिक का नाम रेहान है। खबर है कि घटना में फैक्ट्री मालिक रेहान भी घायल हो गया है। वहीं पुलिस के दो जवान और दो दमकल कर्मी भी जख्मी हो गए हैं। घटना में झुलसने और दम घुट जाने के कारण 43 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अस्पतालों में कई घायलों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi fire accident news many died illegal factory catches fire like Upahar cinema accident
delhi fire - फोटो : ANI

अस्पताल में भर्ती मरीजों से पूछताछ में भी कई तरह की बातें सामने आई हैं। आरएमएल अस्पताल में भर्ती एक घायल बच्चे ने बताया कि वह फैक्ट्री में मजदूरी करता था, जबकि वह नाबालिग है।

विज्ञापन
Delhi fire accident news many died illegal factory catches fire like Upahar cinema accident
घायल नाबालिग - फोटो : अमर उजाला

आग इतनी भीषण थी कि परिजन मृतकों के शव की पहचान भी नहीं कर पा रहे हैं। अधिकतर शव पूरी तरह से झुलस चुके हैं। घटना इतनी भीषण थी कि कई घंटों बाद भी बिल्डिंग गर्म ही थी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। सदर बाजार थाना पुलिस ने लापरवाही की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed