फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election 2020: आप के ये 'पंच प्यारे' बदलेंगे 'नई दिल्ली' की किस्मत  

Mon, 27 Jan 2020 05:25 PM IST
Mohit Mudgal अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 27 Jan 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
delhi electon 2020 : new delhi lok sabha constituency, aap, kejriwal, raghav chadha, somnath bharti
पंच प्यारे - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की 10 विधानसभा सीटों में पांच पर आम आदमी पार्टी के पांच बड़े चेहरे मैदान में हैं। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ उनके करीबी राघव चड्ढा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती और प्रमिला टोकस शामिल हैं। यही कारण है कि नई दिल्ली एरिया में आप मजबूत चुनौती पेश कर रही है। वहीं भाजपा भी राजिंदर नगर, करोलबाग और आरके पुरम में मजबूत चुनौती दे रही है। कांग्रेस भी कई सीटों पर अच्छी लड़ाई लड़ रही है।

delhi electon 2020 : new delhi lok sabha constituency, aap, kejriwal, raghav chadha, somnath bharti
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

नई दिल्ली में केजरीवाल की लड़ाई एकतरफा

  • हाई प्रोफाइल नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की तरफ से स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली चुनाव पूरी तरह से उन्हीं पर केन्द्रित है। आन्दोलन से निकले ईमानदार नेता की छवि और आम आदमी के विकास का जो खाका उन्होंने पेश किया है, उसकी काट अभी भी विपक्ष के पास नहीं है। शायद यही कारण है कि विपक्ष अंतिम समय तक उनके खिलाफ एक सही उम्मीदवार के लिए तलाश करता रह गया। ऐसे में अपने विधानसभा क्षेत्र में उनकी लड़ाई एकतरफा ही मानी जा रही है। हालांकि, भाजपा ने अपने युवामोर्चे के अध्यक्ष सुनील यादव और कांग्रेस ने युवा चेहरे रोमेश सब्बरवाल पर दांव लगाया है, लेकिन वे केजरीवाल के सामने कोई चुनौती पेश कर पाएंगे, इसमें संदेह है।
delhi electon 2020 : new delhi lok sabha constituency, aap, kejriwal, raghav chadha, somnath bharti
विशेष रवि - फोटो : अमर उजाला

करोलबाग की लड़ाई दिलचस्प

  • करोलबाग विधानसभा सीट (सुरक्षित) व्यवसायिक गतिविधियों के लिए मशहूर है। भाजपा ने यहां से अपने मजबूत उम्मीदवार योगेन्द्र चंदोलिया को मैदान में उतारा है। वे यहां से लंबे समय से राजनीतिक मैदान में सक्रिय हैं और उन्हें इस छवि का लाभ मिल रहा है। लेकिन व्यावसायिक गतिविधयों में आई मंदी के कारण भाजपा के प्रति व्यापारियों की नाराजगी उन पर भारी भी पड़ सकती है। आप प्रत्याशी विशेष रवि और कांग्रेस के प्रत्याशी गौरव धनक भी चुनावी मैदान में हैं।
  • पटेल नगर सीट (सुरक्षित) से कांग्रेस की दिग्गज नेता रहीं कृष्णा तीरथ अपनी किस्मत आजमा रही हैं, तो बदली परिस्थितियों में आप के राजकुमार आनंद उन्हें अच्छी टक्कर दे सकते हैं। भाजपा प्रत्याशी परवेश रतन को पिता की राजनीति का लाभ मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi electon 2020 : new delhi lok sabha constituency, aap, kejriwal, raghav chadha, somnath bharti
वीरेंद्र सिंह कादियान

दिल्ली कैंट सीट पर कांटे का मुकाबला

  • मोतीनगर सीट से आप के शिवचरण गोयल, भाजपा के सुभाष सचदेव और कांग्रेस प्रत्याशी रमेश कुमार पोपली में त्रिकोणीय लड़ाई है।
  • दिल्ली कैंट सीट से भाजपा ने वायुसेना के पूर्व सैनिक मनीष सिंह को मैदान में उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है। अपनी सैनिक छवि का उन्हें लाभ मिल सकता है। वहीं आप प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह कादियान और कांग्रेस प्रत्याशी संदीप तंवर भी उन्हें अच्छी टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
delhi electon 2020 : new delhi lok sabha constituency, aap, kejriwal, raghav chadha, somnath bharti
राघव चड्ढा - फोटो : amar ujala

राजिंदर नगर में राघव चड्ढा पर नजर   

  • सिख और पंजाबी मतदाताओं के बहुलता वाली सीट राजिंदर नगर का मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प हो गया है। तीनों ही दलों ने यहां से मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारकर मतदाताओं की उलझन बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से अपने अच्छे चेहरे राघव चड्ढा को मैदान में उतारा है। वे पार्टी के बेहतर छवि वाले चेहरों में से एक हैं और अरविंद केजरीवाल का करीबी होने का लाभ मिलता दिख रहा है तो भाजपा ने अपने सिख उम्मीदवार सरदार आरपी सिंह को यहां से मैदान में उतारा है। सभी प्रमुख उम्मीदवारों में अकेला सिख होने से उन्हें सिख मतदाताओं का प्रेम मिल सकता है। कांग्रेस प्रत्याशी रॉकी तुसीद अपनी युवा छवि पर दांव लगा चुके हैं।
  • कस्तूरबा नगर सीट पर आप के मदनलाल, भाजपा के रविन्द्र चौधरी और कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक दत्त के बीच त्रिकोणीय लड़ाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed