फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election Photos: मतदान के अलग-अलग रंग; युवाओं में भारी उत्साह, बुजुर्ग और दिव्यांगों का हौसला भी कम नहीं

Wed, 05 Feb 2025 11:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Feb 2025 11:29 AM IST
सार

दिल्ली में 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Photos Enthusiasm for voting among young and old voters
Election In Delhi 2025 - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं.  युवाओं से लेकर बुजुर्गों-दिव्यागों तक में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 

Delhi Election 2025 Photos Enthusiasm for voting among young and old voters
Election In Delhi 2025 - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में पांच फरवरी (बुधवार) को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
Delhi Election 2025 Photos Enthusiasm for voting among young and old voters
Election Delhi 2025 - फोटो : अमर उजाला
मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। मतदाता सूची में नाम होने पर मतदाता पहचान पत्र न होने की स्थिति में वोट दिया जा सकता है। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए पहचान पत्र के रूप में 12 अन्य दस्तावेज व प्रमाण पत्रों को इस्तेमाल करने की स्वीकृति दी है। इनमें से किसी एक दस्तावेज का पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल कर मतदान किया जा सकता है। इनमें पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैक या पोस्ट ऑफिस की ओर से जारी फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आरजीआई (रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Election 2025 Photos Enthusiasm for voting among young and old voters
Election Delhi 2025 - फोटो : अमर उजाला

फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र व राज्य, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को जारी फोटो युक्त पहचान पत्र, मनरेगा कार्ड, विधायक व संसद सदस्यों द्वारा जारी आधिकारिक पहचान पत्र, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी विशेष दिव्यांग पहचान पत्र शामिल है। किसी मतदाता के घर वोटर सूचना पर्ची नहीं पहुंच पाई हो तो वे वोटर हेल्पलाइन एप, दिल्ली के सीईओ कार्यालय के वेबपोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं और वोटर सूचना पर्ची भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Photos Enthusiasm for voting among young and old voters
Election In Delhi 2025 - फोटो : अमर उजाला

नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, वीडियो रिकॉर्डिंग व रील पर भी रोक
स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन नियमों का पालन करना सभी उम्मीदवारों, दलों और मतदाताओं के लिए अनिवार्य है। इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखना और सभी मतदाताओं को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed