फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Burari Building Collapse: अब तक पांच की मौत, कई और के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू टीम को हो रही ये दिक्कत

Tue, 28 Jan 2025 08:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jan 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Burari Building Collapse Five dead so far many more feared buried
बुराड़ी हादसे की वजह आई सामने - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित कौशिक एंक्लेव में सोमवार शाम चार मंजिला इमारत के जमींदोज होने से दो नाबालिगों बहनों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य के दौरान मंगलवार को इनके शव मलबे से निकाले गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।

Burari Building Collapse Five dead so far many more feared buried
बुराड़ी इमारत हादसा - फोटो : अमर उजाला

युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ, डीडीएमए, नगर निगम के अलावा बाकी एजेंसियां मलबा हटाने में जुटे हैं। वहीं हादसे में घायल चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में घायल 12 लोगों का एलएनजेपी, ट्रामा सेंटर और बुराड़ी के सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।

Burari Building Collapse Five dead so far many more feared buried
बुराड़ी इमारत हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बंठिया ने बताया कि बिल्डर योगेंद्र भाटी व अन्यों के खिलाफ गैर इरातन हत्या व गैर इरातन हत्या के प्रयास (105/110/3(5)BNS) का मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार शाम उसको गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मंगलवार को घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Burari Building Collapse Five dead so far many more feared buried
बुराड़ी इमारत हादसा - फोटो : अमर उजाला

जिला पुलिस उपायुक्नने बताया कि मृतकों की शिनाख्त बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश निवासी राधिका (7), इसकी बहन साधना (17), अनिल कुमार गुप्ता (42), भागलपुर, बिहार निवासी कादिर (40) और सरफराज (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सब्जी मंडी मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। परिजनों के आने पर बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कौशिक एंक्लेव की गली नंबर-23 में योगेंद्र भाटी नामक बिल्डर का 200 गज का मकान था। मकान पहले से एक मंजिल बना था। आरोप है कि बिल्डर ने उसी पुराने कंस्ट्रेक्शन पर चार मंजिला इमारत खड़ी थी। पिछले करीब एक साल से काम चल रहा था। अभी फिनिशिंग का काम चल रहा था।

विज्ञापन
Burari Building Collapse Five dead so far many more feared buried
बुराड़ी इमारत हादसा - फोटो : अमर उजाला

काम करने वाले सभी मजदूर इसी निर्माणाधीन इमारत में रह रहे थे। इस बीच सोमवार शाम करीब 6.30 बजे पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह जमींदोज हो गई। 6.58 बजे पीसीआर कॉल कर पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर बचाव दल पहुंचा। मंगलवार हादसे के 30 घंटे बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है।

दो जेसीडी, एक क्रेन, एनडीआरएफ और डीडीएमए की टीमें आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबे में दबे लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने एरिया को बैरिकेडिंग कर चारों ओर से घेरा हुआ है। सुबह से रात तक घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed