फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः भाई दूज का तोहफा पाकर खुश हुईं बहनें, दिए ऐसे कमेंट्स, गदगद हो जाएंगे केजरीवाल

Tue, 29 Oct 2019 05:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 29 Oct 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
delhi dtc free bus ride for women starts kejriwal message for sisters on bhai dooj social reaction
dtc free - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार की ओर से सोमवार को देर रात डीटीसी की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा मिल गया। भैया दूज के दिन से यह तोहफा पाकर दिल्ली की महिलाएं बेहद खुश हैं। उन्होंने इस सुविधा के लिए केजरीवाल को धन्यवाद दिया है। कई महिलाओं ने तो यहां तक कह दिया कि 'भगवान करे केजरीवाल खूब तरक्की करें और दोबारा वही आएं।' आगे पढ़िए महिलाओं ने किस तरह के कमेंट्स किए और केजरीवाल को क्या कहा...

delhi dtc free bus ride for women starts kejriwal message for sisters on bhai dooj social reaction
dtc free - फोटो : आप के ट्विटर अकाउंट से

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक महिलाओं को डीटीसी की एसी और नॉन एसी बसों में सफर के लिए सिंगल जर्नी ट्रैवल पास जारी किया जाएगा। हालांकि महिलाएं इन बसों में टिकट भी खरीद सकती हैं। इस अधिसूचना को सभी डीटीसी बसों के लिए मंगलवार से लागू किया जा रहा है।



 

delhi dtc free bus ride for women starts kejriwal message for sisters on bhai dooj social reaction
dtc free - फोटो : आप के ट्विटर अकाउंट से

उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल त्यागराज स्टेडियम में चल रहे सिविल डिफेंस कर्मियों के बस मार्शल प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दिल्लीवासी एक परिवार की तरह हैं। मैं इस परिवार के बड़े बेटे की तरह हूं। इसलिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए अधिक चिंतित रहता हूं। अब बसों में 13000 मार्शल हो जाएंगे। सभी बसों में इनकी तैनाती होगी। पहले बसों में 3400 मार्शल थे। इन सभी की ड्यूटी शिफ्ट में होगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi dtc free bus ride for women starts kejriwal message for sisters on bhai dooj social reaction
dtc free - फोटो : आप के ट्विटर अकाउंट से

सीएम ने मार्शलों से कहा कि बस में मेरी बहनों, माताओं व बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब आपके हाथ में है। मार्शल बस में हर तरह की आपात स्थिति से तो निपटेंगे ही, बीमार की मदद भी करेंगे।



 

विज्ञापन
delhi dtc free bus ride for women starts kejriwal message for sisters on bhai dooj social reaction
dtc free - फोटो : अमर उजाला

कल से बसों में महिलाओं का किराया उनका यह भाई देगा। दिल्ली सरकार ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की हैं। तीन लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि नवंबर से दो लाख स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। बसों में तैनात 13 हजार मार्शलों में 6 हजार सिविल डिफेंस कर्मी हैं, जबकि 7 हजार पूर्व होमगार्ड हैं।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed