फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: दिल्ली के कनॉट प्लेस में इन दिनों पक्षियों का राज, दूर-दूर तक छाया रहता है सन्नाटा

Sun, 26 Apr 2020 09:09 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 26 Apr 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
Delhi Connaught place seems vacant with no people roaming during lockdown amid corona virus outbreak
कनॉट प्लेस - फोटो : सोशल मीडिया
दिन रात एक समान भीड़ से गुलजार रहने के कारण दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस पर लॉकडाउन के कारण पसरा सन्नाटा अब चुभने लगा है। वो सड़कें जहां हर वक्त लोग नजर आते थे, वहां आज भटकते हुए भी शायद ही कोई पहुंचता है। सभी दुकानें बंद हैं और करीब महीने भर से पूरे इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है। 


 
Delhi Connaught place seems vacant with no people roaming during lockdown amid corona virus outbreak
कनॉट प्लेस में घूमते कबूतर - फोटो : सोशल मीडिया
अब तो कनॉट प्लेस में पक्षियों ने राज करना शुरू कर दिया है। आजकल सीपी में जहां जाइए वहीं आपको कबूतरों और अन्य पक्षियों का झुंड घूमता नजर आएगा। कनॉट प्लेस की सभी पार्किंग एरिया में सुबह से लेकर शाम तक कबूतर दिखाई देते हैं। कुछ लोग यहां पर कबूतरों के लिए दाना व पानी रख जाते हैं। पक्षियों की चहचहाहट को छोड़कर दूर-दूर तक कुछ और सुनाई नहीं देता।

 
Delhi Connaught place seems vacant with no people roaming during lockdown amid corona virus outbreak
कनॉट प्लेस में घूमते कबूतर - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कनॉट प्लेस में कुछ लोग, पार्किंग अटेंडेंट व सुरक्षा गार्ड दिखाई दिए। एक भी दुकान नहीं खुली हुई थी। इनर सर्किल में पालिका बाजार के पास पुलिस पिकेट लगी हुई थी। पिकेट पर दो पुलिसकर्मी कुर्सियों पर बैठे हुए थे। पिकेट से इक्का-दुक्का वाहन गुजर रहे थे। सड़कें खाली पड़ी होने के कारण कुछ वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाते हुए दिखाई दिए। सेंटल पार्क के गेट नंबर-चार के सामने स्थित पार्किंग अटेंडेंट श्याम पार्किंग बूथ में बैठा हुआ था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Connaught place seems vacant with no people roaming during lockdown amid corona virus outbreak
कनॉट प्लेस में पसरा सन्नाटा - फोटो : सोशल मीडिया
श्याम ने बताया कि दुकानों को बंद हुए एक महीना हो गया है। अब तो यहां का सन्नाटा चुभने लगा है। उसका कहना था कि यहां तो चारों तरफ सन्नाटा ही पसरा हुआ है। पार्किंग में जहां दिनभर गाड़ियां पार्क होती थीं और पैर रखने को जगह नहीं होती थी, वहां अब कबूतर व अन्य पक्ष राज कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Delhi Connaught place seems vacant with no people roaming during lockdown amid corona virus outbreak
कनॉट प्लेस में घटा प्रदूषण - फोटो : सोशल मीडिया

सेंट्रल पार्क के पास घूम रहे मदन ने बताया कि वह ए-ब्लॉक में सिक्योरिटी गार्ड है। मदन का कहना था कि दिन रात गुलजार रहने वाले कनॉट प्लेस में तो अब रात को डर लगता है। कनॉट प्लेस में स्थित बैंक खुले हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed