एसएचओ सर, आज मेरे बेटे का बर्थडे है। लॉकडाउन के कारण केक का इंतजाम नहीं हो पाया। इस वजह से वो रो रहा है। क्या कोई इंतजाम हो सकता है। लॉकडाउन की व्यस्त ड्यूटी के बीच शुक्रवार को आए इस फोन कॉल पर गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 थाना प्रभारी ने मिसाल पेश करते हुए बच्चे के लिए केक भिजवाया। पुलिसकर्मी खुद केक लेकर गए और माइक पर अनाउंसमेंट करते हुए बच्चे को मुबारकबाद दी।
2 of 5
फोन करना बना सुखद अहसास
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को साइबर सिटी में ऐसा ही वाकया हुआ। शायद उस बच्चे के परिजनों को भी अहसास नहीं था कि बच्चे के लिए पुलिस अधिकारी को फोन करना उनके लिए इतना सुखद अहसास बन जाएगा।
3 of 5
पांच साल के बच्चे को अपना जन्मदिन मनाना था
- फोटो : अमर उजाला
हुआ यूं कि डीएलएफ फेज-2 क्षेत्र में रहने वाले पांच साल के बच्चे को अपना जन्मदिन मनाना था। लेकिन लॉकडाउन के चलते परिवार उसके लिए केक व पार्टी का इंतजाम नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान बच्चे के पिता ने डीएलएफ फेज-2 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर याकूब खान को फोन किया। उन्होंने एसएचओ को सारी बात बताई तो उन्होंने थोड़ा सा समय देने को कहा।
4 of 5
गुरुग्राम पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बच्चे को पहुंचाया जन्मदिन पर केक
- फोटो : अमर उजाला
एसएचओ खुद लॉकडाउन की ड्यूटी के कारण व्यस्त थे। उन्होंने थाने में फोन कर बच्चे की जानकारी देते हुए कहा कि इस बच्चे के जन्मदिन के लिए केक का इंतजाम कर वहां पहुंचाया जाए। इसके बाद पुलिस के दो राइडर व एक गाड़ी में सवार होकर पुलिसकर्मी डीएलएफ फेज-2 के आकाशमीन मार्ग स्थित मकान नंबर- 113 पर पहुंचे और 5 वर्ष के बच्चे स्वबीर सिंह गांधी का नाम माइक पर अनाउंस करते हुए परिवार के लोगों को बुलाया।
5 of 5
पुलिस के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ
- फोटो : अमर उजाला
परिजन जब नीचे पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने स्वबीर का नाम लेते हुए बर्थडे की बधाई माइक पर दी। यह सब देख परिवार व बच्चा बेहद खुश हुए उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया। डीएलएफ फेज-2 थाना प्रभारी याकूब खान ने बताया की मौजूदा हालात में बच्चे की खुशी को ध्यान में रखते हुए केक पहुंचाया। पुलिस के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।