फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों से बाहर हुई दिल्ली, सबसे ज्यादा यूपी के, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 20 Nov 2019 04:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 Nov 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
delhi come out of top 10 polluted cities in India but UP tops the chart with 7 cities see list
pollution in delhi ncr - फोटो : पीटीआई

इस वक्त जो एक मुद्दा सड़क से संसद तक छाया है वह है प्रदूषण का। इस समय संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और यहां दो दिनों से प्रदूषण पर बहस चल रही है। दिल्ली में बीते कुछ सप्ताह से हर तरह के प्रदूषण का कहर है। लोगों को साफ हवा, पानी हर चीज के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। काफी समय से दिल्ली देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में शुमार था लेकिन अब यहां के निवासियों के लिए राहत की बात है कि यह इस सूची से बाहर हो गई है। जानिए कौन से शहर हैं टॉप-10 में...

delhi come out of top 10 polluted cities in India but UP tops the chart with 7 cities see list
pollution in delhi ncr - फोटो : एएनआई
हालांकि खतरनाक स्थिति ये है कि इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के सात शहर हैं। वहीं टॉप-3 शहर भी यूपी के हैं। इन शहरों की वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर बनी हुई है। इसमें गाजियाबाद प्रथम स्थान पर है।
delhi come out of top 10 polluted cities in India but UP tops the chart with 7 cities see list
pollution in delhi ncr - फोटो : पीटीआई

शहर AQI का स्तर स्थिति-

  1. ग़ाज़ियाबाद (यूपी)    353    बहुत ख़राब
  2. ग्रेटर नोएडा (यूपी)    338    बहुत ख़राब
  3. कानपुर (यूपी)          335    बहुत ख़राब
  4. पानीपत (हरियाणा)   331    बहुत ख़राब
  5. मेरठ (यूपी)              330    बहुत ख़राब
  6. बाग़पत (यूपी)          328    बहुत ख़राब
  7. यमुनानगर (हरियाणा)    321    बहुत ख़राब
  8. नोएडा (यूपी)            318    बहुत ख़राब
  9. मुरादाबाद (यूपी)       306    बहुत ख़राब
  10. भिवाड़ी (राजस्थान)   302    बहुत ख़राब
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi come out of top 10 polluted cities in India but UP tops the chart with 7 cities see list
pollution in delhi ncr - फोटो : एएनआई
मंगलवार तक कैसा रहा हाल, 23 नवंबर तक सुधरेंगे हालात
दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली हवाओं के कमजोर पड़ने से एक बार फिर वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। दूसरे शहरों की हवा भी खराब स्तर में दर्ज की गई। हालांकि, गुरुग्राम व फरीदाबाद में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर की रही। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं मंगलवार को कमजोर पड़ गईं। इसकी रफ्तार दस किमी से नीचे आ गई। वहीं, हवा की दिशा भी पंजाब व हरियाणा की तरफ से है। इससे दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
delhi come out of top 10 polluted cities in India but UP tops the chart with 7 cities see list
pollution in delhi ncr - फोटो : पीटीआई

सोमवार के 9 फीसदी की तुलना में मंगलवार को इसका आंकड़ा 13 फीसदी पहुंच गया। दोनों के मिले-जुले असर पर दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में 28 अंकों की बढ़ोतरी हुई। वहीं, गाजियाबाद का सूचकांक 74 अंक बढ़कर देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। उधर, सफर का पूर्वानुमान है कि मंगलवार देर रात से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ेगा। इससे हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर में होगी। इसमें पराली के धुएं का हिस्सा भी बढ़ेगा। इसी दौरान हवा की गति दस किमी से कम होने के साथ मिक्सिंग हाइट के भी एक किमी तक पहुंच जाने का अनुमान है। इससे बुधवार दिन में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से शाम को गंभीर स्तर में प्रवेश कर जाएगी। 22 नवंबर को भी वायु प्रदूषण कमोवेश स्थिर रहेगा। 23 नवंबर से एक बार फिर हवा की गुणवत्ता में सुधार आने का अनुमान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed