फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस में सफर करते दिखे केजरीवाल, महिलाओं ने दिया जवाब-किसकी बनेगी सरकार?

Wed, 30 Oct 2019 01:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 30 Oct 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM kejriwal travels in dtc bus take feedback on free rides for women read reactions
केजरीवाल ने की बस में यात्रा - फोटो : ani

दिल्ली की महिलाओं के लिए डीटीसी बस में मुफ्त सफर की सुविधा उपलब्ध कराने के बाद अगले ही दिन यानी बुधवार(30 अक्तूबर) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की बसों में 'बहनों' संग यात्रा करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मुफ्त सफर को लेकर महिलाओं की राय जानी और कुछ पत्रकारों से भी बातचीत की। इस दौरान कई बार ऐसा हुआ कि सवाल तो पूछे गए केजरीवाल से लेकिन उसका जवाब महिलाओं ने दिया। आगे पढ़िए क्या बोले अरविंद केजरीवाल और महिलाओं का कैसा है मुफ्त सफर को लेकर रिएक्शन...

 

 

Delhi CM kejriwal travels in dtc bus take feedback on free rides for women read reactions
केजरीवाल ने की बस में यात्रा - फोटो : ani

बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बसों में यात्रा की। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आप पर हमेशा आरोप लगता है कि आप लोगों को मुफ्तखोरी की आदत डाल रहे हैं, जो सही नहीं है। इस पर केजरीवाल ने कहा कि अच्छा ही है न। जनता का पैसा जनता पर खर्च हो रहा है। उन्होंने राजीव गांधी के एक बयान का उदाहरण देते हुए कहा कि वह कहते थे कि केंद्र से 100 रुपया चलता है और जनता तक पहुंचते हुए यह 15 रुपये रह जाता है। यानी 85 रुपये भ्रष्टाचार में खत्म हो जाता है। हमने यही 85 रुपये बचाकर लोगों के लिए अस्पताल, स्कूल खोले और महिलाओं को भी मुफ्त सफर करा रहे हैं।

Delhi CM kejriwal travels in dtc bus take feedback on free rides for women read reactions
केजरीवाल ने बस में की महिलाओं से बात - फोटो : ani
जब दिल्ली के मुख्यमंत्री से पूछा गया कि विपक्ष मुफ्त सफर को चुनावी स्टंट बता रहा है तो बोले कोई बात नहीं। बोलने दो, जो हो रहा है अच्छा है न चुनाव से पहले ही सही। इस बीच एक महिला से जब पूछा गया कि क्या उन्हें मुफ्त सेवा अच्छी लग रही है तो वह बोलीं कि यह बहुत अच्छा कदम है, हम इससे खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi CM kejriwal travels in dtc bus take feedback on free rides for women read reactions
केजरीवाल ने की बस में यात्रा - फोटो : ani
इस पर जब केजरीवाल से ये पूछा गया कि उन्हें और उनकी पार्टी को क्या लगता है कि आम आदमी पार्टी की इस बार चुनाव में कितनी सीटें आएंगी तो वह बगल में खड़ी महिला की ओर इशारा करते हुए बोले कि इनसे पूछ लो। जब उस महिला से पूछा गया तो वह बोली कि दिल्ली में इस बार फिर केजरीवाल की सरकार बनेगी, सब सीटें यही जीतेंगे।
विज्ञापन
Delhi CM kejriwal travels in dtc bus take feedback on free rides for women read reactions
dtc free - फोटो : जी पाल

इसके बाद एक बार फिर जब पत्रकार ने केजरीवाल से पूछा कि सीटों को लेकर आपका क्या आंकलन है तो वह बोले कि जनता के लिए काम करना मेरा मकसद है। जनता खुश है तो मैं खुश हूं। जनता खुश है तो सीटें भी आ जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed