देखिए इस तरह चल रहा है दिल्ली के CM का इलाज
आप में भले ही इस समय बेहद संकट की स्थिति चल रही हो लेकिन केजरीवाल की बेंगलुरू से आईं ये ताजा तस्वीरें यही बयान करती हैं कि इन दिनों उन्होंने मीडिया से हर तरह की दूरी बना रखी है।
देखिए इस तरह चल रहा है दिल्ली के CM का इलाज
ये वहीं केजरीवाल हैं जो अपने हर काम को करने से पहले मीडिया से जुड़े रहे हैं। सोशल
मीडिया की ट्रेंडिंग हो या फिर फेसबुक पेज पर अपने कामों का ब्यौरा देना
हो केजरीवाल हमेशा से लोगों तक अपनी बात पहुंचाते रहे हैं, लेकिन पार्टी
में मची कलह के बाद से अरविंद ज्यादातर मीडिया माध्यमों से दूरी बनाए हुए
हैं।
देखिए इस तरह चल रहा है दिल्ली के CM का इलाज
फिलहाल केजरीवाल ना तो कभी अखबार पढ़ते दिखाई देते हैं और ना कभी
टीवी देखते हुए और तो और इन दिनों वो लैंडलाइन फोन का भी इस्तेमाल नहीं कर
रहे हैं।
देखिए इस तरह चल रहा है दिल्ली के CM का इलाज
आपको बता दें कि केजरीवाल इन दिनों अपने इलाज के लिए बंगलूरु में हैं
6 मार्च से उनका नैचरोपैथी से इलाज चल रहा है। जिंदल नेचर केयर
इंस्टीट्यूट के डाइरेक्टर मेडिकल बवैना नंदकुमार कहते हैं कि हमने उन्हें
जब भी कमरे में देख है वो इन सारी मीडिया से दूर नजर आते हैं।
देखिए इस तरह चल रहा है दिल्ली के CM का इलाज
डॉक्टर नंदकुमार के मुताबिक केजरीवाल का लगातार इलाज चल रहा है। सुबह
से लेकर शाम तक उनकी दिनचर्या में काफी बदलाव किया गया है। केजरीवाल के
नाश्ता, दोपहर का खाना, और लंच के शाम के नाश्ते के लिए जरूर 30-30 मिनट का
गैप किया गया है।