आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। आईएएस अफसर से सामाजिक कार्यकर्ता और फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने वाले अरविंद केजरीवाल कई लोगों के प्रेरणास्रोत हैं। इस मौके पर उन्हें सुबह से ही बधाइयां आनी शुरू हो गई। आगे जानिए उन्हें किस-किस ने दी बधाई...
51 साल के हुए केजरीवाल, पीएम मोदी से लेकर फिल्मी सितारों तक सबने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की है। इस पर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया। नीचे देखें प्रधानमंत्री का ट्वीट-
Thank u so much PM sir for ur good wishes https://t.co/JbuberQQRD
उन्हें सबसे पहले बधाई देने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। ममता बनर्जी ने केजरीवाल को अपने ही अंदाज में बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में बधाई दी। ममता बनर्जी ने ट्वीट किया- 'जन्मदिन की बहुत बधाई हो अरविंद जी।' इस पर केजरीवाल ने उनके ट्वीट को रीट्वीट कर शुक्रिया कहा है।
Thank u so much Didi. https://t.co/aKjOcbofZt
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 16, 2019
ममता बनर्जी के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा- 'आपको जन्मदिन की अनेक-अनेक शुभकामनाएं अरविंद केजरीवाल जी।'
बहुत बहुत शुक्रिया हेमंत जी। https://t.co/6xze4r8AkD
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 16, 2019
बहुत बहुत शुक्रिया अनुभव जी https://t.co/fovDDDFJzH
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 16, 2019