फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में गिरी चार मंजिला इमारत: हादसा होते ही मची चीख-पुकार, मलबे में फंसे लोग बचाने की लगा रहे थे गुहार

Tue, 28 Jan 2025 02:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 Jan 2025 02:19 AM IST
सार

दमकलकर्मी मलबे के बीच बने सुराख के जरिए उसमें फंसे लोगों तक पहुंचे। मलबे में फंसे लोग काफी सदमे में थे, लेकिन दमकल कर्मियों ने पहले उनका हौसला बढ़ाया और फिर हिम्मत दी। उनके थोड़े से शांत होने के बाद दमकल कर्मियों ने एक एक कर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

विज्ञापन
Delhi Building Collapsed People trapped in the debris of the building in Burari were pleading to be rescued
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला

बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव क्षेत्र में सोमवार शाम एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ताश की पत्ते की तरह भरभराकर गिर गई। घटना के समय इमारत में मजदूर और उनके परिवार के करीब दस से 15 लोग मौजूद थे। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, नगर निगम समेत अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचा। बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे चार लोगों को बाहर निकाल लिया। उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों के साथ बचाव दल राहत कार्य में जुटा हुआ है। देर रात छह और लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है। कई और लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं।

Delhi Building Collapsed People trapped in the debris of the building in Burari were pleading to be rescued
जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा - फोटो : अमर उजाला

धमाके की आवाज सुनते ही आसपास रहने वाले लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। चश्मदीदों के मुताबिक मलबा के ऊपरी हिस्से में फंसे चार लोगों को स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकाल लिया, लेकिन लोगों ने देखा कि मलबे के नीचे से कुछ लोग खुद को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। वह अपने मोबाइल की लाइट जलाकर लोगों से उन्हें निकालने की गुहार लगा रहे थे। लेकिन मलबा के गिरने की आशंका को देखते हुए कोई हिम्मत नहीं जुटा रहा था।

Delhi Building Collapsed People trapped in the debris of the building in Burari were pleading to be rescued
बुराड़ी में गिरी पांच मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला

दमकलकर्मी मलबे के बीच बने सुराख के जरिए उसमें फंसे लोगों तक पहुंचे। मलबे में फंसे लोग काफी सदमे में थे, लेकिन दमकल कर्मियों ने पहले उनका हौसला बढ़ाया और फिर हिम्मत दी। उनके थोड़े से शांत होने के बाद दमकल कर्मियों ने एक एक कर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। इस दौरान इमारत के आसपास के कुछ बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा जिसे देर रात खाली करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Building Collapsed People trapped in the debris of the building in Burari were pleading to be rescued
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला

हादसा होते ही मची चीख-पुकार
इमारत के गिरते ही वहां चीख पुकार मच गई। मलबे में फंसे लोग बचाने की गुहार लगाने लगे। राहत बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोेगों ने बताया कि चार लोगों को तुरंत बाहर निकाला लिया गया। उनके हाथ और पैर में चोट थे। कई लोगों ने अपने आप को बचाने के लिए मलबे के नीचे से गुहार लगा रहे थे।

विज्ञापन
Delhi Building Collapsed People trapped in the debris of the building in Burari were pleading to be rescued
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला

पहली और दूसरी मंजिल पर रह रहा था मजदूरों का परिवार
एक महिला ने बताया कि वह घटनास्थल के पड़ोस में रहती है। उन्होंने देखा कि इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर यहां काम करने वाले मजदूरों के परिवार वाले रहते थे। इसमें बच्चे भी शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed