देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम को लाल किले के पास हुए कार धमाके का पहली बार सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में धमाके का दिल दहलाने वाला मंजर कैद हुआ है। लाल किले चौराहे पर लगे एक निगरानी कैमरे में यह धमाका रिकॉर्ड हो गया। विस्फोटक लदी कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। मामले की जांच एनआईए कर रही है।
2 of 13
दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच करती टीम
- फोटो : पीटीआई
बुधवार को दिल्ली के लाल किले के पास हुए शक्तिशाली विस्फोट को कैद करने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज पर 10 नवंबर 2025 की तारीख लिखी दिखाई दे रही है। समय शाम को 18:50:52 सेकंड दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज में चौराहे पर काफी ट्रैफिक दिखाई दे रहा है।
3 of 13
दिल्ली में हुए धमाके के बाद वाहन के पुर्जे को लेकर जाता पुलिसकर्मी
- फोटो : पीटीआई
बाइक, कार और ऑटो की लाइनें लगी हैं। ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन हुआ तो गाड़ियां धीमे-धीमे आगे बढ़ती दिख रही हैं। इसी दौरान अचानक वहां एक आग का गोला उठा, फिर कैमरों में अंधेरा छा गया।
4 of 13
दिल्ली में हुए धमाके के बाद मौके पर तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : पीटीआई
सोमवार शाम को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से जा रही आई-20 कार में अचानक ब्लास्ट हुआ था। धमाके में 12 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। कार ब्लास्ट की चपेट में आने से कई वाहन जल गए।
5 of 13
दिल्ली में हुए धमाके के बाद मौके पर तैनात पुलिसबल
- फोटो : पीटीआई
इससे पहले भी कई वीडियो वारल हुए थे। वीडियो में धमाके के बाद अफरा-तफरी मची दिखाई दी। इसके साथ ही लोग धमाके के बाद इधर-उधर भागते हुए दिखाई दे रहे थे। दिल्ली ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।