जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिस सफेदपोश डॉक्टर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, वह पिछले साल से ही आत्मघाती हमलावर की तलाश में था। मुख्य साजिशकर्ता डॉ. उमर नबी इस षडयंत्र को लगातार आगे बढ़ा रहा था। आतंकियों की साजिश अप्रैल में दानिश के इस्लाम में खुदकुशी वर्जित होने का हवाला देते हुए पीछे हटने से विफल हो गई थी।
जांच अधिकारियों ने रविवार को दावा किया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड से पकड़े गए आरोपी जसीर उर्फ दानिश से पूछताछ में पता चला कि डॉ. उमर घोर कट्टरपंथी था। वह इस बात पर लगातार जोर देता था कि आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए एक आत्मघाती हमलावर की जरूरत थी।
2 of 12
मस्जिद के बाहर निकलते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ डॉक्टर उमर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिस सफेदपोश डॉक्टर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, वह पिछले साल से ही आत्मघाती हमलावर की तलाश में था। मुख्य साजिशकर्ता डॉ. उमर नबी इस षडयंत्र को लगातार आगे बढ़ा रहा था। आतंकियों की साजिश अप्रैल में दानिश के इस्लाम में खुदकुशी वर्जित होने का हवाला देते हुए पीछे हटने से विफल हो गई थी।
3 of 12
संदिग्ध डॉ. मोहम्मद उमर
- फोटो : पीटीआई
जांच अधिकारियों ने रविवार को दावा किया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड से पकड़े गए आरोपी जसीर उर्फ दानिश से पूछताछ में पता चला कि डॉ. उमर घोर कट्टरपंथी था। वह इस बात पर लगातार जोर देता था कि आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए एक आत्मघाती हमलावर की जरूरत थी।
4 of 12
दिल्ली में हुए धमाके के बाद मौके पर तैनात पुलिसबल
- फोटो : पीटीआई
आपराधिक रिकॉर्ड जिनका नहीं, उन्हें बना रहे आतंकी
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी समूहों के आका सुरक्षा बलों की नजर से बचने के लिए अब नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। आतंकियों की नई भर्ती में वे उन युवाओं को शामिल कर रहे हैं, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड या अलगाववादी जुड़ाव नहीं है।
5 of 12
दिल्ली में हुए धमाके के बाद मौके पर तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : पीटीआई
अधिकारियों का कहना है कि यह दो दशक पुरानी रणनीति से अलग है, जिसमें आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जाती थी। सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि अब तक गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ में इस नए पैटर्न का पता चला है।