दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके में फरीदाबाद के साथ ही मेवात कनेक्शन भी सामने आया है। जांच एजेंसियों की ओर से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच कर कार के दिल्ली लाल किले तक पहुंचने के रूट की जांच की गई। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो ये कार सोमवार को मेवात के इलाके से चली। वहां से इस कार में पुलिस से बचकर भाग रहे डॉ. उमर और उनके दो साथी सवार हुए थे। इसके बाद ये कार मेवात से आगे फरीदाबाद में प्रवेश कर गई। फरीदाबाद के धौज व पाली इलाके के रूट से होकर ही ये कार आगे बढ़ी।
खास बात ये है कि धौज का ये वही इलाका है जहां पर 8 नवंबर शनिवार से जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ ही फरीदाबाद पुलिस की टीम सक्रिय थी। यहां पर ये संयुक्त टीम इसी आतंकी मॉड्यूल को लेकर रेड व सर्च अभियान चला रही थी।
2 of 11
Delhi Blast Update
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से क्रिनकॉव (Krinkov) असाल्ट राइफल, 3 मैग्जीन, 83 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस व दो मैग्जीन बरामद किए। इसके बाद रविवार 9 नवंबर को भी पुलिस ने गांव धौज से फतेहपुर तगा रोड पर अल फलाह यूनिवर्सिटी के पास बने एक कमरे से आईईडी बनाने के लिए विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ लगभग 358 किलोग्राम (अमोनिया नाइट्रेट) व अन्य सामग्री कैमिकल, ज्वलनशील पदार्थ, बिजली के सर्किट, बैटरी, वायर, रिमोट कंट्रोल, टाइमर, मेटल सीट आदि बरामद किए।
3 of 11
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सोमवार 10 नवंबर की दोपहर भी संयुक्त टीम ने गांव फतेहपुर तगा स्थित डहर कॉलोनी से लगभग 2563 किलोग्राम विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया। इलाके में पुलिस की बड़े स्तर पर चल रही कार्रवाई के बावजूद डॉ. उमर व उसके साथी आई 20 कार में विस्फोटक लेकर इसी इलाके से होकर गुजरे। यहां से आगे ये आरोपी फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों से होकर दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पहुंचे और वहां से दिल्ली में प्रवेश कर गए।
4 of 11
धमाके से पहले का वीडियो फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
धमाके से पहले 11 घंटे तक दिल्ली के कई इलाकों में घूमती रही कार
दिल्ली दहलाने में इस्तेमाल आई 20 कार धमाके से पहले करीब 11 घंटे तक राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर घूमती रही थी। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा से मिले आंकड़ों के आधार पर यह पता लगाया है कि कार सुबह फरीदाबाद से निकलने के बाद शाम 6:52 बजे हुए धमाके तक किन-किन रास्तों से गुजरी थी। धमाके की कड़ियां फरीदाबाद में मिले विस्फोटक और अल-फलाह विश्वविद्यालय के डॉ. मुजम्मिल से जुड़ती जा रही हैं।
5 of 11
इसी आई-20 कार में किया गया ब्लास्ट।
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट/ वीडियो ग्रैब
सूत्रों ने बताया कि कार को सबसे पहले सुबह लगभग 7:30 बजे फरीदाबाद के एशियन अस्पताल के बाहर देखा गया। फिर 8:13 बजे इसने बदरपुर टोल प्लाजा पार करके दिल्ली में प्रवेश किया। सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 8:20 बजे यह ओखला औद्योगिक क्षेत्र के पास एक पेट्रोल पंप के पास से गुजरी। जांचकर्ताओं ने बताया कि दोपहर 3:19 बजे, कार लाल किला परिसर से सटे एक पार्किंग स्थल में पहुंची और करीब तीन घंटे तक वहां पर खड़ी रही।