फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election 2020: आप के ये 5 बागी विधायक पलट सकते हैं बाजी, बिगड़ेगा केजरीवाल का खेल!

Thu, 23 Jan 2020 05:11 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 23 Jan 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 AAP rebel MLAs to fight from other party or independent
आप के बागी विधायक - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में चुनावी रंग चढ़ गया है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के हिसाब से मैदान में उतरने की तैयारी में लग गई हैं। आम आदमी पार्टी ने इस बार अपने 15 विधायकों को टिकट देने से इंकार कर दिया, जिससे नाराज होकर कुछ विधायकों ने पार्टी से किनारा कर लिया। पांच विधायक ऐसे हैं जिन्होंने टिकट न मिलने से नाराज होकर दूसरी पार्टियों के सहारे या निर्दलीय ही ताल ठोक दी है। ये विधायक केजरीवाल के लिए मुसीबत का कारण बन सकते हैं। आगे पढ़ें कौन हैं आप के वो पांच विधायक जो इसबार पलट सकते हैं पासा-

Delhi Assembly Elections 2020 AAP rebel MLAs to fight from other party or independent
आदर्श शास्त्री - फोटो : Social Media

आदर्श शास्त्री

आदर्श शास्त्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में आदर्श द्वारका से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी थे और मतों की अच्छी संख्या से जीत हासिल की थी। इस बार आप ने यह कहते हुए आदर्श का टिकट काट दिया कि पिछले पांच सालों में क्षेत्र की जनता के साथ वो संवाद स्थापित नहीं कर पाए हैं। उनकी जगह आप ने विनय कुमार मिश्रा को टिकट दिया है। वहीं आदर्श शास्त्री कांग्रेस के दावेदार के तौर पर द्वारका से आप प्रत्याशी को टक्कर देंगे।

Delhi Assembly Elections 2020 AAP rebel MLAs to fight from other party or independent
नारायण दत्त शर्मा - फोटो : ANI

एनडी शर्मा

आम आदमी पार्टी से टिकट कटने के से नाराज एनडी शर्मा ने बसपा का हाथ थाम लिया। उन्होंने बदरपुर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर दावेदारी ठोकी दी है। यहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी, भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़़ी और कांग्रेस के प्रमोद यादव से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 AAP rebel MLAs to fight from other party or independent
कमांडो सुरेंद्र सिंह - फोटो : Social Media

कमांडो सुरेंद्र सिंह

आप से टिकट कटने के बाद ट्विटर के माध्यम से अपनी बात रखते हुए सुरेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वो पार्टी से बहुत दुखी होकर इस्तीफा दे रहे हैं। कमांडो सुरेंद्र सिंह दिल्ली कैंट से विधायक हैं। इस बार उनकी जगह आप ने विरेंद्र सिंह कादियान को टिकट दिया है। वहीं सुरेंद्र सिंह ने एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। यहां से भाजपा ने मनीष सिंह और कांग्रेस ने संदीप तंवर को मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 AAP rebel MLAs to fight from other party or independent
जगदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

जगदीप सिंह

पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर जगदीप सिंह ने हरिनगर से निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी ने हरिनगर से जगदीप सिंह का पत्ता काटकर राजकुमारी ढिल्लन को उतारा है। वहीं भाजपा ने तजिंदर पाल बग्गा और कांग्रेस ने यहां से सुरेंद्र सेतिया को टिकट दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed