फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: दम घुटने से पहले बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों ने जो किया, जानकर छलक पड़ेंगे आपके आंसू

Mon, 09 Dec 2019 10:33 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 09 Dec 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Delhi Anaj mandi factory fire incident last calls of people died will make you cry
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में रविवार सुबह लगी भीषण आग ने कई जिंदगियां तबाह कर दी, कई परिवारों को उजाड़ दिया। दूसरे राज्यों से आकर मजदूरी करने वाले लोगों के घर तहस नहस हो गए। आग की लपटों में धुएं के बीच आखिरी सांस के लिए तड़पते हुए अंदर फंसे लोगों ने जो किया उसे जानकर आप भी रो पड़ेंगे। अंदर फंसे लोगों में से कुछ ऐसे थे जिन्होंने मौत को सामने देख अपने परिवार को एक आखिरी कॉल कर अलविदा कहना जरूरी समझा... कुछ लोग जान बचाने के लिए अंत कर भागने और निकलने की कोशिश करते रहे, जबकि कुछ तो जहां थे वहीं पड़े रह गए...। आगे पढ़ें मौत का तांडव देख किसने क्या किया-

Delhi Anaj mandi factory fire incident last calls of people died will make you cry
Delhi Fire - फोटो : Amar Ujala

साथी मर गए हैं, मैं भी मरने वाला हूं...बच्चों का ध्यान रखना
इमारत में जब पूरी तरह से आग फैल चुकी थी तब मौत को सामने देखकर अंदर फंसे शाकिर हुसैन ने अपनी गर्भवती पत्नी को फोन लगाया। उन्होंने पत्नी से कहा कि इमारत में आग लग गई है। उनके कई साथी मर चुके हैं। उनके कमरे में दो दोस्त भी मर गए। वे ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं और अब वे जिंदा नहीं रह पाएंगे। बच्चों का ध्यान रखना। इसके बाद फोन कट हो गया। उनकी पत्नी इसी महीने के आखिर में वे मां बनने वाली हैं। रात से ही उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Delhi Anaj mandi factory fire incident last calls of people died will make you cry
अचानक ही टूट गया दुखों का पहाड़ - फोटो : PTI

चीखते-चिल्लाते हुए बेहोश बर्न विभाग में खुली आंख

लोकनायक अस्पताल के बर्न विभाग में भर्ती मुस्तफा भी उसी इमारत में सो रहे थे, जिसमें रविवार सुबह आग लगी थी। सोते-सोते धुएं की वजह से उनकी सांस फूलने लगी थी और वे घबराहट में नींद से जागे। उठकर बैठे तो सामने आग की लपटें दिखाई दीं। वे खुद को बचाने के लिए हड़बड़ाकर उठे और इधर-उधर भागने लगे, लेकिन तब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। तीसरी मंजिल से नीचे उतरने के लिए वे बाहर निकले, लेकिन सीढ़ियों तक पहुंच नहीं पाए और बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं है। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उन्हें होश आया तो वे बर्न विभाग में भर्ती थे। आसपास के बिस्तरों पर पहचान के साथियों को देखकर वे घबरा गए। डॉक्टरों के अनुसार, मुस्तफा का करीब 10 फीसदी शरीर आग में झुलस गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Anaj mandi factory fire incident last calls of people died will make you cry
अनाज मंडी इलाके में लगी आग - फोटो : ANI

न्यू अनाज मंडी की आग में एक परिवार ऐसा भी सामने आया जिसके तीन में से दो बेटे लापता हैं। दिनभर अस्पतालों में चक्कर लगाने के बाद भी देर रात तक वाजिद को अपने लापता भाइयों का सुराग नहीं लग सका। वाजिद पुलिसकर्मियों के साथ लेडी हार्डिंग अस्पताल में पहुंचा। यहां शवगृह में शवों की पहचान करते हुए उन्हें 17 वर्षीय मोहम्मद अताबुल मिला, जो उनके चाचा का बेटा है। यह देखकर वाजिद बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन फानन में उसे आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया, लेकिन कुछ देर बाद वाजिद को जब होश आया तो वह चीखने-चिल्लाने लगे। अपने दोनों भाइयों की पड़ताल में वे देर रात तक लोकनायक अस्पताल के शवगृह में रहे, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन
Delhi Anaj mandi factory fire incident last calls of people died will make you cry
अनाज मंडी में स्थित उसी इमारत में फिर लगी आग - फोटो : ANI

तीन महीने बाद शादी थी, अब मातम

घटना में जान गंवाने वाले बबलू की तीन महीने बाद शादी होने वाली थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अब मातम पसर गया है। बबलू का शव उसके दोस्त अलाउद्दीन को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में दोपहर बाद मिला। अलाउद्दीन ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर में तीन महीने बाद बबलू की शादी होनी थी। अलाउद्दीन ने इस घटना में बबलू के अलावा अपने दोस्त राजू और तौफीक को भी खो दिया है। ब्यूरो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed