फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Pollution: दिल्ली में जहरीली धुंध की चादर ने गायब किया सिग्नेचर ब्रिज, देखें कैसा था नजारा

Sat, 24 Oct 2020 02:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 24 Oct 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Delhi Air Pollution Level News: Delhi Air Quality deteriorates further visibility decrease signature bridge goes invisible in fog see photos
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, गायब हुआ सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : एएनआई

सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली की हवा गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। दिनोंदिन सुबह के वक्त स्मॉग बढ़ने से दृश्यता कम होती जा रही है। शनिवार को तो धुंध का ऐसा हाल था कि दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज ही नजर नहीं आ रहा था, ऐसा लगा मानो वह गायब हो गया है। आगे देखें दिल्ली के अन्य भाग की तस्वीरें और पढ़ें आने वाले दिनों में इस प्रदूषण से कब तक राहत मिलेगी....

Trending Videos
Delhi Air Pollution Level News: Delhi Air Quality deteriorates further visibility decrease signature bridge goes invisible in fog see photos
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा - फोटो : एएनआई
शनिवार सुबह से ही दिल्ली के कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांंक 400 के पार दर्ज किया गया। हालांकि कुछ इलाकों में यह 300 के अंदर भी था लेकिन औसत रूप से देखा जाए तो दिल्ली की आबोहवा खराब ही बनी हुई है।
 
Delhi Air Pollution Level News: Delhi Air Quality deteriorates further visibility decrease signature bridge goes invisible in fog see photos
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण - फोटो : एएनआई

सिर्फ दिल्ली ही नहीं इसके आसपास के शहर जैसे गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद आदि में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है।गुरुग्राम की आबोहवा में शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर पिछले 8 माह के दौरान सर्वाधिक रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 पर पहुंच गया। उसमें भी सेक्टर-51 में तो हालात सबसे खराब रहे, जहां प्रदूषण का स्तर 403 एसपीएम दर्ज किया गया। प्रदूषण मानकों के मुताबिक एक्यूआई के 400 के पार जाने पर स्थिति बेहद खतरनाक मानी जाती है। हालात यही रहे तो आगामी कुछ दिनों में शहर का समग्र एक्यूआई भी 400 के पार जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Air Pollution Level News: Delhi Air Quality deteriorates further visibility decrease signature bridge goes invisible in fog see photos
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा - फोटो : एएनआई

गाजियाबादः एक्यूआई 344, जहरीली हुई शहर की हवा
सर्दी बढ़ने के साथ ही गाजियाबाद शहर की हवा भी जहरीली होती जा रही है। शुक्रवार सुबह गाजियाबाद धुंध की चादर में लिपटा रहा। लोनी में तो सुबह के समय एक्यूआई 400 पार कर गया। पिछले दो साल के आंकड़े देखे जाएं तो शुक्रवार सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। शुक्रवार को एक्यूआई 344 दर्ज किया गया। प्रदूषण ने पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। 2019 में 23 अक्तूबर को शहर का एक्यूआई 285 दर्ज हुआ था, जो कि मानकों से ढाई गुना अधिक था। इस वर्ष एक्यूआई 400 से ऊपर दिवाली के आसपास पहुंचा था लेकिन इस बार तो शहर का एक्यूआई अक्तूबर में ही साढ़े तीन गुना के पास आ गया है। शुक्रवार को एक्यूआई 344 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Delhi Air Pollution Level News: Delhi Air Quality deteriorates further visibility decrease signature bridge goes invisible in fog see photos
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा - फोटो : एएनआई

दिल्ली सरकार के प्रदूषण के विरुद्ध अभियान को लोगों का मिल रहा सहयोग: गोपाल राय 
प्रदूषण के विरुद्ध रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान के तीसरे दिन पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस स्थित बाराखंबा रोड पर टॉलस्टॉय क्रासिंग रेड लाइट पर पार्षदों के साथ अभियान को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के इस अभियान को लेकर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अभियान को आगामी सप्ताह में पूरी दिल्ली में चलाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed