Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिखने लगा असर: जहरीली हवा का सेहत पर वार, दिल्ली के अस्पताल में हर चौथा मरीज सांस की परेशानी से पीड़ित

Wed, 11 Nov 2026 06:19 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 11 Nov 2026 06:19 PM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि हवा में मौजूद पीएम-10, पीएम-2.5 और जहरीली गैसें सांस के साथ शरीर में प्रवेश कर श्वसन तंत्र को प्रभावित करती हैं। पीएम-2.5 के बेहद छोटे कण फेफड़ों के अंदरूनी हिस्से तक पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन
delhi air pollution hospitals respiratory patients increase
प्रदूषित हवा से सबसे अधिक खतरा बुजुर्गों और बच्चों को - फोटो : PTI

दिल्ली की जहरीली हवा अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि मेडिसिन ओपीडी में आने वाले हर चार मरीजों में से एक को सांस लेने में परेशानी हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में सांस और दिल से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों, अस्थमा और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोगों को हो रही है। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल, स्वामी दयानंद, जग प्रवेश चंद्र, राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी और लाल बहादुर शास्त्री समेत अन्य अस्पताल में भी मरीज इलाज के लिए पहुंचे।


 

Trending Videos
delhi air pollution hospitals respiratory patients increase
सुबह सैर करते लोग - फोटो : PTI

बुजुर्ग बंद कर दें सुबह सैर
डॉक्टरों ने बुजुर्गों को फिलहाल सुबह की सैर बंद रखने और प्रदूषण के अधिक स्तर के दौरान घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। जीटीबी अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार के अनुसार, प्रदूषण का असर केवल पहले से बीमार लोगों पर ही नहीं पड़ रहा, बल्कि स्वस्थ लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। 

delhi air pollution hospitals respiratory patients increase
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण - फोटो : PTI

दिवाली के दौरान 847 मरीज इमरजेंसी में पहुंचे
इसके अलावा, सांस की परेशानी लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का पिछले एक सप्ताह से विशेष रूप से आंकड़ा जुटाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह जानकारी एकत्र की जा रही है और महीने के अंत में इसकी रिपोर्ट सौंपी जानी है। अस्पताल में इन दिनों रोजाना करीब 125 मरीज सांस संबंधी परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 80 से 100 के बीच रहती है। वहीं, दिवाली के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी में कुल 847 मरीज पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi air pollution hospitals respiratory patients increase
प्रदूषण से परेशान युवक - फोटो : PTI

फेफड़ों के अंदर तक पहुंच रहे जहरीले कण
डॉक्टरों का कहना है कि हवा में मौजूद पीएम-10, पीएम-2.5 और जहरीली गैसें सांस के साथ शरीर में प्रवेश कर श्वसन तंत्र को प्रभावित करती हैं। पीएम-2.5 के बेहद छोटे कण फेफड़ों के अंदरूनी हिस्से तक पहुंच सकते हैं। अधिक प्रदूषण की स्थिति में ये कण शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं। इसका असर सांस की नलियों और फेफड़ों पर पड़ता है। इससे खांसी, बलगम, सांस फूलने और अस्थमा के दौरे जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। पहले से अस्थमा या सीओपीडी के मरीजों की परेशानी भी गंभीर हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed