Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Growing passenger confidence in Namo Bharat: 10 million passengers travel in 93 days

Delhi NCR News: नमो भारत पर बढ़ा यात्रियों का भरोसा, 93 दिन में एक करोड़ यात्रियों ने किया सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर कम्यूटर जर्नी का आंकड़ा पांच करोड़ पार,अगस्त में दर्ज हुई अब तक की सर्वाधिक दैनिक राइडरशिप
एक साल में जुड़े तीन करोड़ यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत यात्रियों की पसंद बनती जा रही है। कॉरिडोर पर कुल कम्यूटर जर्नी का आंकड़ा पांच करोड़ पार कर गया है। खास बात यह है कि आखिरी एक करोड़ यात्रियों ने महज 93 दिनों में सफर तय किया, जबकि पहले एक करोड़ कम्यूटर जर्नी दर्ज करने में 574 दिन लगे थे। पिछले एक साल में ही तीन करोड़ से अधिक यात्रियों ने नमो भारत से सफर किया है।

नमो भारत का परिचालन 21 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबे खंड पर शुरू हुआ था। 16 मई 2025 को पहली बार एक करोड़ कम्यूटर जर्नी का आंकड़ा पार हुआ। इसके बाद यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती गई। 11 दिसंबर 2025 को दो करोड़, 2 मई 2026 को तीन करोड़ और 10 अगस्त 2026 को चार करोड़ का आंकड़ा पार हुआ। अब 10 नवंबर को पांच करोड़ का पड़ाव भी हासिल कर लिया गया।
विज्ञापन


पिछले तीन महीनों के आंकड़े भी इस रुझान की पुष्टि करते हैं। अगस्त में 35.25 लाख, सितंबर में 32.41 लाख और अक्टूबर में 33.49 लाख कम्यूटर जर्नी दर्ज की गईं। 28 अगस्त को 1,68,666 यात्रियों ने सफर किया, जो अब तक की सर्वाधिक दैनिक राइडरशिप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआरटीसी के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को पूरे नमो भारत कॉरिडोर के साथ मेरठ मेट्रो का परिचालन शुरू होने के बाद कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। हाल ही में अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस-2026 में कॉरिडोर को 'बेस्ट कम्यूटर सर्विसेज एंड सैटिस्फैक्शन' पुरस्कार भी मिला है।


-----------------------------------------------------

अगस्त में सबसे ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

| महीना | कम्यूटर जर्नी | औसत दैनिक राइडरशिप |
| अगस्त | 35.25 लाख | 1,13,708 |
| सितंबर | 32.41 लाख | 1,08,043 |
| अक्टूबर | 33.49 लाख | 1,08,049 |

28 अगस्त को 1,68,666 यात्रियों के साथ अब तक की सर्वाधिक दैनिक राइडरशिप दर्ज की गई।

----------------------------------

22 फरवरी को पूरा हुआ था कॉरिडोर

21 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद-दुहाई डिपो खंड पर परिचालन शुरू हुआ। इसके बाद मोदीनगर, मेरठ और आनंद विहार तक सेवा का विस्तार किया गया। 22 फरवरी 2026 को सराय काले खां-न्यू अशोक नगर खंड और मेरठ साउथ-मोदीपुरम खंड के साथ मेरठ मेट्रो का परिचालन शुरू हुआ। इससे दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को क्षेत्रीय और शहरी परिवहन की एकीकृत सुविधा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed