फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस चेहरे को चाहा, उसे ही बर्बाद किया: ब्रेकअप किया तो युवक ने दोस्तों संग रची साजिश, ऑनलाइन एसिड मंगाया और..

Thu, 15 Dec 2022 05:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 Dec 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Delhi Acid Case young man threw acid along with his friends After breaking friendship
Delhi Acid Case - फोटो : सोशल मीडिया
द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके में बुधवार सुबह बारहवीं कक्षा की छात्रा पर तेजाब डालने की गुत्थी पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा ली। पुलिस ने इस संबंध में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा (20), हर्षित अग्रवाल उर्फ हनी (19) और विरेंद्र सिंह उर्फ सोनू (22) के रूप में हुई है। दरअसल सचिन व पीड़ित छात्रा के बीच दोस्ती थी। सितंबर में दोनों की अनबन हो गई। छात्रा ने सचिन को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। इससे खफा होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। छात्रा पर तेजाब डालने के लिए उसने फ्लिपकार्ट से तेजाब मंगवाया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व बाइक बरामद कर ली है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि बुधवार सुबह छात्रा पर तेजाब डालने की घटना के बाद पुलिस की कई टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। टेक्निकल सर्विलांस व जांच के बाद पुलिस ने कुछ ही देर बाद एक आरोपी को दबोच लिया। 
Delhi Acid Case young man threw acid along with his friends After breaking friendship
इसी घर में दूसरी मंजिल पर रहता है पीड़िता का परिवार - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शाम के समय एक-एक कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान सचिन ने बताया कि उसने ही छात्रा पर तेजाब डालने की साजिश रची थी। इसके लिए उसने ऑनलाइन तेजाब मंगवाया। तेजाब का बिल उसने अपने पेटीएम अकाउंट से चुकाया।

 
Delhi Acid Case young man threw acid along with his friends After breaking friendship
सुबह इसी जगह हमलावरों ने छात्रा पर फेंका था तेजाब - फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देने के लिए उसने दोस्त हर्षित और विरेंद्र को भी शामिल किया। विरेंद्र को सचिन का मोबाइल, उसकी स्कूटी व उसके कपड़े पहनकर दूसरे स्थान पर जाना था। ऐसा करने से पुलिस को लगता कि सचिन की लोकेशन वारदात के समय कहीं और की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Acid Case young man threw acid along with his friends After breaking friendship
घटनास्थल पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर भी सचिन के कपड़ों से वह ही लगता। सचिन ने बताया कि वह बार-बार छात्रा से बात करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह उसे नजरअंदाज कर रही थी। इससे खफा होकर उसने छात्रा पर तेजाब डालने की साजिश रची। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

 
विज्ञापन
Delhi Acid Case young man threw acid along with his friends After breaking friendship
इसी जगह छात्रा पर हुआ था हमला - फोटो : अमर उजाला
उधर, तेजाब हमले का शिकार हुई छात्रा का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। तेजाब पीड़िता छात्रा का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। आंखें भी प्रभावित हुई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस घटना में लड़की आठ फीसदी झुलस गई है। उसके चेहरे पर ज्यादा नुकसान हुआ है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed