फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi 4 year old boy raped classmate case: school lawyers raises questions on victim mother

4 साल की बच्ची का रेप केसः स्कूल के वकील ने मां पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

Mon, 27 Nov 2017 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Nov 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
delhi 4 year old boy raped classmate case: school lawyers raises questions on victim mother
- फोटो : सोशल मीड‌िया

दिल्ली के नामी स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची से उसके क्लासमेट द्वारा रेप किए जाने के मामले में स्कूल के वकील ने जिस तरह की गंभीर बातें कही हैं वह काफी चौंकाने वाली हैं। स्कूल के लीगल एडवाइजर राजप्पा श्रीनिवासन ने इस घटना के होने पर ही सवाल उठा दिया है।

विज्ञापन


श्रीनिवासन ने एक वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि बच्चे तो बच्चे ही होते हैं, उन्हें ये सिखाया जा सकता है कि क्या और किस तरह बोलना है। वो बोले कि बच्चों को कुछ चीजें सिखाई भी जा सकती हैं।  मैं ऐसा नहीं कह रहा, लेकिन बच्चा वो कह सकता है जो टीचर उनसे कहने के लिए बोलें।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्कूल के वकील श्रीनिवासन ने दावा किया है कि बच्ची को सिखाया गया है कि वह क्लासमेट पर आरोप लगाए क्योंकि ऐसी घटना की संभावना बहुत कम है। सीसीटीवी फुटेज में ऐसा ही द‌िख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीड‌ियो देख बच्ची की मां पर उठाए सवाल

delhi 4 year old boy raped classmate case: school lawyers raises questions on victim mother

उन्होंने कहा, जिस दिन की यह घटना है उस दिन का वीडियो देखें तो पता चलता है कि बच्ची खुश दिख रही है। उसमें परेशानी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे और वह अन्य बच्चों की तरह घूम-फिर रही थी।

वहीं बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट को लेकर श्रीनिवासन बोले कि ये किसने किया, इसका कोई सबूत नहीं है। उनका कहना है कि बच्ची को मां को इन सभी पक्षों को साफ करना चाहिए। हम नहीं जानते कि 17 तारीख से पहले क्या हुआ था। उनका ये भी कहना है कि घटना का आरोप 17 तारीख को लगाया गया लेकिन पहली बार देखने से यही लगता है कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं।

वहीं दूसरी ओर इस मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस व अन्य विशेषज्ञों कहना है कि इसे पूरी जिम्मेदारी से निपटाया जाना ‌चाहिए। दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले चार साल के लड़के पर रेप का आरोप लगाया गया है। लड़के के क्लास में पढ़ने वाली एक हमउम्र लड़की ने अपनी मां से शिकायत की थी उसके प्राइवेट पार्ट में उसने अंगुली और नुकीली पेंसिल डाली। लड़की की मां ने कहा कि उसकी बेटी के प्राइवेट पार्ट में काफी चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed