रियो पैरालंपिक में गुड़गांव की दीपा मलिक ने वह कर दिखाया जो हर खिलाड़ी के जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है। शॉटपुट इवेंट में जैसे ही उन्होंने रजत पदक जीता वह पूरी दुनिया में छा गईं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक ने उनसे मिलने की इच्छा जता दी है।
2 of 8
दीपा मलिक की सोसायटी में मना जश्न
- फोटो : अमर उजाला
दीपा की सफलता भले ही लोगों के लिए अचरज हो मगर उनकी बेटी देविका मलिक को इसका विश्वास था। रियो में बिल्कुल वैसा ही हुआ जैसा उन्होंने उम्मीद की थी। देविका खुद पैरा एथलीट हैं। उनके राष्ट्रीय स्तर पर आठ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन मेडल हैं।
3 of 8
दीपा मलिक की सोसायटी में मना जश्न
- फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव के डीएलएफ फेज-1 के सिल्वर ओक अपार्टमेंट में रहने वाली दीपा मलिक ने 45 वर्ष की उम्र में शानदार कारनामा किया है। गुड़गांव में इस समय सिर्फ और सिर्फ दीपा के कारनामे की ही चर्चा चल रही है। हर किसी की जुबान पर उनका नाम है।
4 of 8
deepa malik profile
- फोटो : Amar ujala
इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता टूट ही नहीं रहा है। दीपा की बेटी देविका मलिक ने अमर उजाला को बताया कि उन्हें अपनी मां की सफलता का पूर्ण विश्वास था। वह लगातार इंटरनेट पर गेम्स का अपडेट देख रही थीं।
वहीं से उन्हें मां के जीत की सूचना मिली। इसके बाद तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। तभी से बधाईयों का दौर शुरू हो गया। एक मिनट भी फोन शांत नहीं हो रहा है। देविका बताती हैं कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और शुभचिंतकों को मां के जीत की जानकारी फोन, फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से दी।