दाती महाराज पर दर्ज दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की पाली, राजस्थान स्थित आश्रम में छापेमारी के दौरान वहां से करीब 600 लड़कियां गायब मिलीं। पुलिस जांच कर रही है कि इन लड़कियों को दाती महाराज ने गायब किया है या वे छुट्टियों में अपने घर गई हुई हैं। अपराध शाखा की टीम को आश्रम में सिर्फ 100 लड़कियां मिलीं। टीम ने इनसे पूछताछ भी की।
दाती महाराज पर दुष्कर्म मामला: पाली आश्रम से 600 लड़कियां गायब, पुलिस ने आज पूछताछ के लिए बुलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में यह भी पता चला है। पाली के सोजत रोड के निकट आलावास स्थित आश्वासन बाल ग्राम एवं पब्लिक स्कूल यानी दाती का गुरुकुल के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण तीन वर्ष से नहीं कराया गया है। यह वही गुरुकुल है, जिसमें दाती महाराज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती कई वर्षों तक रही थी। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में अनाथ लड़कियों को पढ़ाया जाता है। गुरुकुल के अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराने का कोई प्रयास भी नहीं किया था।
पुलिस ने दाती महाराज को आज पूछताछ के लिए बुलाया
दिल्ली पुलिस दुष्कर्म मामले के आरोपी दाती महाराज उर्फ मदनलाल के काफी करीब पहुंच गई है। पुलिस ने उन्हें सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि उनके पूछताछ में शामिल होने की संभावना काफी कम है। शुक्रवार से ही वह पाली, राजस्थान स्थित आश्रम से गायब है। तब से ही उनका कोई पता नहीं है। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महाराज को पूछताछ में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही नोटिस जारी किया गया था।
छतरपुर स्थित शनिधाम में भी नोटिस भेजा गया था। अगर वह तफ्तीश में शामिल नहीं होते हैं तो उन्हें दूसरा नोटिस भेजा जाएगा। पुलिस महाराज के खिलाफ सबूत एकत्र कर रही थी। फिलहाल, उनके खिलाफ काफी सबूत हैं। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली व पाली स्थित आश्रमों का मुआयना भी कर लिया है, जहां पीड़ित युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उधर, कल तक मीडिया व अपराध शाखा के अधिकारियों को वीडियो भेजकर पूछताछ में शामिल होने की बात कहने वाले महाराज गायब हैं। पुलिस को भी आशंका है कि वह पूछताछ में शामिल नहीं होंगे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने दो सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर आश्रमों से जब्त कर उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की बात कही है।