शाहदरा जिले के साइबर थाना पुलिस ने विदेशी नागरिकों को सेक्स सर्विस देने के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का शनिवार को पर्दाफाश किया है। आरोपी गैंग विदेशी मॉडल्स की फर्जी अश्लील प्रोफाइल बनाकर विदेशी नागरिकों को अपने जाल में फंसाते थे। अलग-अलग सेक्स सर्विस देने के नाम पर विदेशियों से ऑनलाइन 50 से 500 डॉलर या यूरो अपने खातों में डलवा लिये जाते थे। पुलिस ने इस संबंध में गैंग सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कॉल सेंटर मालिक व सरगना रवि शेखर (39) व इसके तीन साथी कृष्ण कुमार (29), तरुण (26) और सत्यम तोमर (21) के रूप में हुई है आरोपियों ने मॉडल्स की यौन सेवा देने के नाम पर एस्कॉर्ट नामक वेबसाइट पर विदेशी मॉडल्स की फर्जी प्रोफाइल बनाई हुई थी। यहां मॉडल्स की एडिट की हुई फोटो व वीडियो अपलोड की जा रही थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
सेक्स सर्विस का दलदल: विदेशी मॉडल्स संग दिखाते थे रंगीन रातों का सपना, रुपये ही नहीं डॉलर भी देते थे उड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन