{"_id":"6ab009db16c796a47d08320f","slug":"the-youth-performed-continuous-gayatri-mahamantra-sadhana-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155818-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फोटो<bha>--<\/bha><bha>--<\/bha><bha>--<\/bha><bha>--<\/bha>युवाओं ने की अखंड गायत्री महामंत्र साधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फोटो<bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha>युवाओं ने की अखंड गायत्री महामंत्र साधना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर स्थित युवा चेतना केंद्र रविवार को गायत्री मंत्र की अखंड गूंज से साधनामय रहा। गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी के अवसर पर यूपीएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 100 से अधिक युवा साधकों ने सामूहिक अखंड गायत्री महामंत्र साधना की। साधना का क्रम सूर्योदय से सूर्यास्त तक चला।
साधना में शामिल युवाओं ने मां गायत्री से सद्बुद्धि, संयम, सकारात्मक चिंतन और सेवा भावना की प्रार्थना की। मंत्र जप के साथ युवाओं ने दैनिक जीवन में साधना और स्वाध्याय को अपनाने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में माता भगवती देवी शर्मा के तप, त्याग, साधना और सेवा-समर्पण को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के साथ युग निर्माण और विचार क्रांति के अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन नारी जागरण, संस्कार निर्माण और लोकसेवा के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
शांतिकुंज, हरिद्वार से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने युवाओं को नियमित साधना, स्वाध्याय और रचनात्मक सेवा गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। सामूहिक जप के दौरान युवाओं ने श्रेष्ठ विचारों को जीवन में उतारने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।