फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गला दबाकर महिला की हत्या के बाद जूट बैग में डाला शव, पति और बेटी गायब

Fri, 21 Oct 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Oct 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
woman murdered in ranhola, husband and daughter missing
रनहौला में मह‌िला की गला दबाकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रणहौला इलाके में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव उसके मकान के कमरे में जूट के बैग में मिला है। घटना के बाद से उसका पति और तीन साल की बेटी भी गायब हैं। महिला के भाई ने जीजा पर हत्या करने का शक जताया है।
woman murdered in ranhola, husband and daughter missing
रणहौला में मह‌िला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान सानू (26) के रूप में हुई है। सानू अपने पति सुनील और तीन साल की बेटी स्वादीन के साथ दास कॉलोनी में रहती थी। दंपति जूते बनाने की फैक्टरी में काम करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर पड़ोसियों ने पुलिस को महिला के कमरे से बदबू आने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को जूट के बैग से सानू का शव मिला। लाश सड़ी गली अवस्था में थी। महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

woman murdered in ranhola, husband and daughter missing
रणहौला में मह‌िला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सानू के भाई वसीम ने पुलिस को बताया कि वह मूलत: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के निरानपुर कटरा गांव के रहने वाले हैं और परिवार के साथ दास कॉलोनी में रहते हैं। उसकी बहन सानू डेढ़ माह पहले ही उसके घर से कुछ दूरी पर दूसरी गली में एक किराए के मकान में रहने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman murdered in ranhola, husband and daughter missing
रणहौला में मह‌िला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सात साल पहले उसने सुनील से प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही फैक्टरी में काम करते थे। उसने बताया कि सुनील बिहार का रहने वाला है और हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता है। कुछ नाराजगी के बाद परिवार में उन्हें अपना लिया था।

विज्ञापन
woman murdered in ranhola, husband and daughter missing
रणहौला में मह‌िला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद से सुनील और उसकी बेटी गायब है। वसीम ने सुनील पर अपनी बहन की हत्या करने का शक जताया है। उसने पुलिस को बताया कि अकसर सुनील शराब पीकर घर आता और सानू की पिटाई करता था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बना दी है। एक टीम सुनील की तलाश में बिहार स्थित उसके गांव के लिए रवाना हो चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed