{"_id":"5708a5594f1c1bda03c810ce","slug":"woman-committs-suicide-in-ghaziabad-writing-jai-mata-di-in-suicide-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माता रानी की चुनरी ओढ़कर, सुसाइड नोट पर 'जय माता दी' लिख महिला ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माता रानी की चुनरी ओढ़कर, सुसाइड नोट पर 'जय माता दी' लिख महिला ने लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजयनगर में पीएचडी स्टूडेंट रुक्मिणी शर्मा (29) ने शुक्रवार देर शाम फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अत्यंत प्रसन्न हूं, आज देवी मां ने मुझे अपनी शरण में बुलाया है। पुलिस जांच कर रही है।
2 of 5
आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, रुक्मिणी इलाहाबाद के कटरा की थी। दो साल पहले भदोही के रामरायपुर निवासी रोहित राय से उनकी शादी हुई थी। वह संजयनगर एम-ब्लॉक में पति और देवर के साथ रहती थीं।
3 of 5
रुक्मिणी का रोता देवर
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर के केएएनआईटी से वह पीएचडी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पति रोहित गुड़गांव की रीयल स्टेट कंपनी में मैनेजर हैं। गुड़गांव में कार्यरत है। देवर मोहित डीएलएफ में इंजीनियर हैं। दोनों ड्यूटी पर गए थे। नौ बजे के करीब नौकरानी घर आई तो दरवाजा बंद था। उसने खटखटाया। कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
तब उसने पड़ोसियों की मदद से गेट की जाली काटकर अंदर से कुंडी खोली। अंदर कमरे में रुक्मिणी ने दुपट्टे से फंदा लगाया हुआ था। माता रानी की चुनरी ओढ़ी हुई थी। उन्होंने शव को नीचे उतारा। पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस को कमरे से एक डायरी मिली, जिसमें दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है।
विज्ञापन
5 of 5
शोक में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
संसार की मोह माया से दूर शाश्वत प्रेम की गोद में लीन होने का समय आ गया है। मां ने मुझे जो आदेश दिया है, उसका पालन कर रही हूं। शरीर नश्वर है। यह अपना कर्तव्य पालन करके जीवन चक्र पूर्ण होने पर प्रभु में आत्मा स्वरूप में लीन हो रहा है। इसके लिए कोई भी कष्ट न करे और न ही दुखी हो।... आखिर में उन्होंने लिखा है कि धन्यवाद माता रानी कि आपने मुझे इस योग्य समझा और मुझे अपनी शरण में लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।