{"_id":"6ae4ff93e1ad76aa60030401","slug":"rs-152-lakh-stolen-from-hardware-store-accused-captured-on-cctv-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26070-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हार्डवेयर की दुकान से 1.52 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में आरोपी कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हार्डवेयर की दुकान से 1.52 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में आरोपी कैद
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर करीब 1.52 लाख रुपये चोरी कर लिए। दुकानदार ने तीन से चार दिन की बिक्री के रुपये गल्ले में रखे थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा मिला और गल्ले में रखी नकदी गायब थी। पीड़ित ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक आरोपी गल्ले से चोरी करता नजर आया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महमूदपुर गांव निवासी आजाद कसाना ने बताया कि फर्रुखनगर पाइपलाइन रोड पर उनकी हार्डवेयर की दुकान है। 27 अक्तूबर की शाम करीब 8:30 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। दुकान के गल्ले में करीब एक लाख 52 हजार रुपये रखे थे। यह रकम पिछले तीन से चार दिन की बिक्री की थी।
28 अक्तूबर की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो सामान बिखरा हुआ था। दुकान में रखी नकदी भी गायब थी। चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर आए थे और सामान इधर-उधर करने के बाद गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे। फुटेज में घटना रात करीब 12 बजे की है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। टीला मोड़ थाने में 29 अक्टूबर को शाम प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।