फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SP ने चौकी इंजार्ज और पत्नी को समझाया, घर पहुंचते ही दरोगा ने उठाया दहला देने वाला कदम

Tue, 29 Aug 2017 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 29 Aug 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
up police inspector committed suicide in family dispute with wife in bulandshahr
police suicide - फोटो : अमर उजाला

नरसलघाट चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार (36) ने पत्नी से विवाद के बाद घर में अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी।

up police inspector committed suicide in family dispute with wife in bulandshahr
police suicide - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को घटना से कुछ देर पहले ही एसपी सिटी ने पति-पत्नी को समझाकर घर भेजा था। एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि प्रदीप का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। संभवत: इसी के चलते प्रदीप ने आत्महत्या की है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। मूलरूप से इटावा जिले के थाना नोझल स्थित गांव गुलाबपुरा निवासी प्रदीप कुमार 2012 में पुलिस में भर्ती हुए थे।

up police inspector committed suicide in family dispute with wife in bulandshahr
police suicide - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2013 में पहली नियुक्ति जनपद के गुलावठी थाने में हुई थी। उसके बाद बुलंदशहर में नई मंडी चौकी, कोतवाली नगर में उनकी तैनाती रही। वर्तमान में वह कोतवाली नगर के नरसलघाट चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे और नगर के हरि इंक्लेव स्थित धर्मपाल के मकान में किराए पर दो माह से रह रहे थे।  प्रदीप कुमार की शादी 28 अप्रैल 2016 में ग्वालियर निवासी गुंजन से हुई थी। पत्नी गुरुग्राम में जॉब करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
up police inspector committed suicide in family dispute with wife in bulandshahr
police suicide - फोटो : अमर उजाला

पिछले कुछ दिनों से प्रदीप का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। इसके चलते वह परेशान चल रहे थे। सोमवार को भी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके चलते गुंजन अपनी मां के साथ शिकायत करने के लिए एसपी सिटी डॅ प्रवीण रंजन सिंह के पास गई थी। एसपी सिटी ने प्रदीप कुमार को बुलाकर समझाया था और उसके बाद उन्हें घर भेज दिया।

विज्ञापन
up police inspector committed suicide in family dispute with wife in bulandshahr
police suicide - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद अपने घर पहुंचे और कमरे में जाकर अपनी सर्विस रिवाल्वर को कनपटी से सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही प्रदीप बेड पर गिर पड़े। घर में मौजूद प्रदीप की पत्नी और सास ने देखा तो उनकी चीख निकल गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed