{"_id":"5aae77b94f1c1b8c778b6529","slug":"three-of-aiims-doctors-die-four-injured-in-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानलेवा रफ्तार, बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे AIIMS के 7 डॉक्टरों में से तीन की मौत,चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा रफ्तार, बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे AIIMS के 7 डॉक्टरों में से तीन की मौत,चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स के सड़क हादसे में गंभीर घायल चार डॉक्टरों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है। हादसे के शिकार सात डॉक्टरों में एक सीनियर और छह जूनियर रेजीडेंट हैं। जूनियर इसी साल एम्स में मरीजों की सेवा करने के लिए तैनात हुए थे।
- फोटो : अमर उजाला
ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के बैच ए के ये सभी डॉक्टर बर्थडे पार्टी मनाने के लिए दिल्ली से आगरा रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब आठ बजे तक इन लोगों ने कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में पार्टी की थी।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वे आगरा रवाना हुए। रविवार तड़के करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दुर्घटना में इनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। एम्स प्रबंधन ने घटना की जानकारी मिलने के बाद तीनों डॉक्टरों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान महाराष्ट्र के अकोला निवासी हर्षद, पंजाब के फजिल्का निवासी डॉ. यशप्रीत और हरियाणा के यमुना नगर निवासी हिमबाला के तौर पर की गई है।चार घायल त्रिपुरा निवासी कैथरीन, मध्य प्रदेश के हमीरपुर निवासी जितेंद्र, बिहार के भागलपर निवासी अभिनवा और बिहार के ही मधुबनी निवासी महेश हैं। इनमें हर्षद सीनियर रेजिडेंट थे।
विज्ञापन
aiims doctor's accident
- फोटो : अमर उजाला
एम्स ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख डॉ. राजेश मल्होत्रा ने बताया कि घायलों को रविवार सुबह साढ़े नौ बजे एम्स के जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। डॉ. कैथरीन को सबसे ज्यादा चोटें हैं। टक्कर की वजह से उनका हिप डिसलोकेट (खिसकना) हो गया है। उन्हें चेहरे पर भी चोटें हैं।