28 लाख नगद, दो किलो सोना, दस किलो चांदी के साथ एआरटीओ में फर्जी कागजात बनाने वाले गैंग का भांडाफाेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में रविवार दोपहर को छापा मारकर कार्रवाई की। पुलिस ने वहां काम कर रहे एक प्राइवेट कर्मी सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने कार्यालय के कंप्यूटर के अलावा अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात एक महिला कर्मी के घर के अलावा आगरा में छापा मार कार्रवाई कर करीब 28 लाख रुपये नगद, दो किलो सोना व दस किलो चांदी के अलावा फर्जी कागजात, मुहरें बरामद की है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने पूरे मामले का खुलासा नहीं किया है। बताया कि छापे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस लाइन में शाम को एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जानकारी मिल रही थी कि संभागीय परिवहन विभाग में एक प्राइवेट व्यक्ति काफी समय से काम कर रहा है। वह एक फर्जी कागजात बनाने वाले रैकेट का संचालन कर रहा है। उसके इस खेल में कार्यालय के बाबू भी शामिल है। इस सूचना पर उन्हाेंने कार्यालय में तैनात बाबू व प्राइवेट कर्मी के फोन नंबरों को सर्विलांस पर लगवाकर छानबीन कराई।
छानबीन के दौरान पूरा मामला सामने आया। रविवार को चार टीमों का गठन कर छापा मारा तो कार्यालय खुला मिला और वहां पर प्राइवेट कर्मी काम करते हुए मिला। पांच छह लोग और मौजूद थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी ली तो कार्यालय से काफी मात्रा में नगदी बरामद हुई।