फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Student killed after being hit by a car on Dhand Road.

Kaithal News: ढांड रोड पर कार की टक्कर से छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Student killed after being hit by a car on Dhand Road.
कैथल। ढांड रोड पर मंगलवार को कार की टक्कर से करीब 16 वर्षीय छात्र अमरगढ़ गामड़ी निवासी राजीव की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-19 मार्केट में आइसक्रीम खाने के लिए जा रहा था। सड़क पार करते समय शहर की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राजीव के पिता सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ता था। वह घर से दोस्तों के साथ सेक्टर-19 में आइसक्रीम खाने जाने की बात कहकर निकला था। राजीव उनका इकलौता बेटा था। उन्होंने आरोपी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि सुमित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed