फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 लाख की लूट में गायक गिरफ्तार, लूटपाट कर बॉलीवुड में चमकाना चाहता था किस्मत

Sun, 29 Oct 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Oct 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
singer arrested in ninety lakhs loot and he wanted to take entry in bollywood with that money
money shimla

दक्षिण पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने पश्चिम विहार के नामी जूलर्स के कर्मचारी से वर्ष 2015 में हुए 90 लाख की लूट के मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान बिंदापुर निवासी नीरज(25) के रूप में हुई है। आरोपी ने खुलासा किया है कि नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए उसने लूटपाट की साजिश रची। हालांकि जांच में पता चला है कि पेशे से गायक नीरज लूट की रकम से वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाना चाहता था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

singer arrested in ninety lakhs loot and he wanted to take entry in bollywood with that money
demo pic

पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि 29 जून 2015 की दोपहर पश्चिम विहार में शगुन ज्वैलर्स के कर्मचारी सूरज कुमार शर्मा से लूटपाट किए जाने की शिकायत पुलिस को मिली। सूरज ने बताया कि वह बैग में 90 लाख रुपये लेकर उसे बैंक में जमा करने जा रहा था। चार लोगों ने उसकी रड से पिटाई कर उससे रुपये लूट लिये। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामले की जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वारदात का मास्टर माइंड नीरज है। वह पहले शगुन ज्वैलर्स में काम करता था। इस जानकारी के बाद पुलिस नीरज की तलाश में जुट गयी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके परिचितों और परिवार वालों से पूछताछ की। पुलिस ने उसके कई नंबरों को सर्विलांस पर लगाया। लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।

singer arrested in ninety lakhs loot and he wanted to take entry in bollywood with that money
money - फोटो : money

शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की बाइक से नीरज विपिन गार्डन आने वाला है। पुलिस की टीम ने घेराबंदी पर आरोपी को दबोच लिया। बाइक उत्तम नगर इलाके से चुरायी गयी थी। पूछताछ में नीरज ने बताया कि वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। वह वर्ष 2011 में शगुन ज्वैलर्स में काम करने लगा। वह दुकान का कैश बैंक में जमा करवाता था। लेकिन कुछ दिन बाद ही उसके गलत व्यवहार की वजह से उसे काम से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
singer arrested in ninety lakhs loot and he wanted to take entry in bollywood with that money
money

नौकरी छूटने के बाद वह गलत संगत में पड़ गया और गिरोह बनाकर लूटपाट करने लगा। वर्ष 2012 में उसे कनॉट प्लेस के एक ढाबा पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पांच माह जेल में रहने के बाद वह बाहर निकला। उसके बाद वर्ष 2014 में उसे एक महिला से लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। फिर वर्ष 2015 में उसने नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए शगुन ज्वैलर्स के कर्मचारी को लूटने की साजिश रची।

विज्ञापन
singer arrested in ninety lakhs loot and he wanted to take entry in bollywood with that money
demo pic

बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाना चाहता था नीरज
बिंदापुर निवासी नीरज(25) पेशे से गायक है। उसके पिता ओमप्रकाश भी गायक हैं और  वह जागरण में गाना गाते हैं। बचपन में नीरज अपने पिता के साथ जागरण में गाना गाता था। नीरज की आवाज हूबहू बॉलीवुड के चर्चित गायक सोनू निगम की तरह है। नीरज उनको अपना आदर्श मानता था। वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाना चाहता था। लेकिन उसके पास इतने रुपये नहीं थे। उसने शगुन ज्वैलर्स में लूट कर अपने सपने को साकार करना चाहता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed