फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइको किलर ने दुष्कर्म के बाद किया मासूम और वृद्धा का कत्ल

Sun, 29 Oct 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 29 Oct 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
after raping old woman and a girl psycho killer killed both of them
प्रतीकात्मक तस्वीर

नौ साल के मासूम और 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या में पुलिस ने एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बाजरे के खेत में मासूम से कुकर्म के बाद हत्या की। वहीं बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसके शव कूड़े के ढेर में छोड़कर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2006 के लोनी (गाजियाबाद) के एक कत्ल के केस में सजायाफ्ता है।

after raping old woman and a girl psycho killer killed both of them
demo pic

एसपी देहात सुनीति ने बताया कि  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के संतोष नगर में 1 अक्तूबर को कूड़े के ढेर से एक 70 साल की बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया था। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि 21 अक्तूबर को संतोष नगर निवासी नौ साल बच्चे के बच्चे का शव क्षत-विक्षत हालत में श्योराजपुर गांव स्थित बाजरे के खेत से बरामद किया गया। बच्चे को शव को जानवरों ने नोंच खाया था।

after raping old woman and a girl psycho killer killed both of them
- फोटो : सांकेतिक चित्र

पुलिस को इस केस की पड़ताल में पता चला कि आखिरी बार बच्चे को तिलपता निवासी बलराज के साथ देखा गया था। बलराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। बलराज ने बताया कि बिरयानी खिलाने का झांसा देकर उसने बच्चे से कुकर्म करने के बाद हत्या कर दी। साथ ही 70 साल की बुजुर्ग महिला से भी दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात कबूली।

विज्ञापन
विज्ञापन
after raping old woman and a girl psycho killer killed both of them
प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोपी ने बताया कि उसने 2006 में भी ब्रह्मसिंह नाम के व्यक्ति की शराब पीने के दौरान हत्या कर दी थी। इस केस में उसे अदालत से दस वर्ष की सजा हो चुकी है। वह दो माह पूर्व जेल से आया था और इसी दौरान दो बड़ी वारदात कर चुका है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी को जमानत किस आधार पर मिली है।
विज्ञापन
after raping old woman and a girl psycho killer killed both of them
Sodomized

बिरयानी खिलाने का झांसा देकर छीनी जिंदगी
पुलिस के मुताबिक, मृतक बालक मजदूर परिवार से ताल्लुक रखता था। संतोष नगर बस स्टैंड के पास खड़ी होने वाली रेहड़ियों के पास वह खाने व शराब की खाली बोतल बीनने के लिए जाता था। वारदात की रात भी वह इसी फिराक में वहां घूम रहा था। जबकि साइको किलर वहां शराब पीने के बाद बिरयानी खा रहा था। बालक भूख के कारण उसे टकटकी लगाकर देख रहा था। तभी आरोपी ने बिरयानी खिलाने का झांसा देकर उसे जंगल में ले गया और कुकर्म के बाद हत्या कर दी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed