फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गेस्ट हाउस में आपत्तिजनक हालत में पाई गईं महिलाएं, सेक्स रैकेट का खुलासा

Sat, 11 Mar 2017 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 11 Mar 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted in palwal four women and 11 men arrested
sex racket - फोटो : अमर उजाला

शहर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्री कृष्णा गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक व्यक्ति गेस्ट हाउस का कर्मचारी, दो व्यक्ति मौके पर इंतजार करते ग्राहक व चार व्यक्ति और चार महिलाएं आपत्तिजनक स्थित में पाए गए।


 

sex racket busted in palwal four women and 11 men arrested
- फोटो : अमर उजाला
गेस्ट हाउस का मालिक और मैनेजर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। शहर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर के कुछ होटलों व गेस्ट हाउसों में वेश्यावृति कराने की सूचना मिल रही थी।
sex racket busted in palwal four women and 11 men arrested
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड के पास देव नगर स्थित श्री कृष्णा गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। थाना प्रभारी ने पुसिल टीम व महिला थाना पुलिस को साथ लेकर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sex racket busted in palwal four women and 11 men arrested
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को गेस्ट हाउस के चार अलग-अलग कमरों से नंगला रोड पलवल निवासी भरत, पृथला निवासी चमन, आदर्श कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र व बांस मोहल्ला पलवल निवासी रामकुमार को चार महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।
विज्ञापन
sex racket busted in palwal four women and 11 men arrested
- फोटो : अमर उजाला
गांव घोड़ी निवासी ज्ञानचंद व गांव गुलाबद निवासी सुंदर गेस्ट पर बतौर ग्राहक इंतजार करते पाए गए। पुलिस ने गेस्ट हाउस में कार्यरत गांव रुंधी निवासी दीपचंद को भी गिरफ्तार किया है। गेस्ट हाउस का मैनेजर पुनीया व मालिक महेंद्र मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed