ओखला औद्योगिक क्षेत्र में मां काली की तरह कपड़े पहनना और उनकी तरह नृत्य करना कल्लू उर्फ कलुआ (22) को महंगा पड़ गया। सड़क पर शराब के नशे में लड़कों ने छेड़छाड़ की विरोध करने पर चाकू मार कल्लू की हत्या कर दी।
2 of 5
murder accused of okhla
- फोटो : जी पाल
कल्लू कालकाजी मंदिर में रहता था। मामले में पुलिस तीन नाबालिग समेत सात आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान नवीन (20), अमन कुमार सिंह (20), मोहित कुमार (25) और सजल कुमार महेश्वरी (19) और तीन नाबालिगों के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल विदेशी चाकू, पांच बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं।
3 of 5
एक मंदिर, जहां के लिए पाकिस्तान से मंगवाई की मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि 22 मई की रात करीब 3:30 बजे ओखला, एनएसआईसी के जंगल से कल्लू का शव मिला था। उसने लड़कियों के कपड़े पहने हुए थे और पैरों में घुंघरू बंधे थे। युवक के शरीर पर चाकू के कई निशान थे।
4 of 5
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : ANI
कल्लू मां काली का भक्त था और भाई के साथ कालकाजी मंदिर के पास ही किन्नरों के साथ घूमता रहता था। मंगलवार और शनिवार को काली मां की तरह ही कपड़े और घुंघरू पहनकर नृत्य करता था। जांच के दौरान एक सूचना पर रविवार रात पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया।
आरोपियों ने बताया है कि घटना वाले दिन सभी शराब पीकर घूम रहे थे। सभी ओखला, एनएसआईसी के मेन गेट पर खड़े थे। इसी दौरान वहां से कल्लू गुजरा। कुछ लड़कों ने उसके पहनावे को देखकर कमेंट कर दिया। कल्लू ने विरोध जताया तो आरोपी उससे उलझने लगे। कहासुनी के दौरान सातों आरोपी कल्लू को घसीटकर जंगल में ले गए और हत्या कर दी।