रोहिणी सेक्टर 24 के दीप विहार में रविवार सुबह दिल्ली पुलिस के एएसआई व उसकी महिला मित्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। दोनों का शव प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में नग्न अवस्था में मिली। पुलिस ने देर शाम इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि एएसआई सट्टा के कारोबार से जुड़ा था और रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद में उसकी हत्या की है। वहीं आरोपियों ने चश्मदीद होने की वजह से एएसआई की महिला मित्र की हत्या करने की बात स्वीकार की है।
डबल मर्डरः कार्यालय में मिले दो नग्न शव, सट्टेबाजों को धमकाना बना हत्या की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी जिला के पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि सुबह पौने आठ बजे दीप विहार स्थित सिंह के प्रॉपर्टी कार्यालय में एक महिला व पुरुष की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कार्यालय के पीछे बने कमरे में दोनों का शव नग्न अवस्था में पड़ा है। पुरुष की पहचान दिल्ली पुलिस के फर्स्ट बटालियन में कार्यरत मुंडका निवासी जोगिंदर लाकड़ा(45) के तौर पर हुई। वहीं महिला पूंठकलां गांव की रहने वाली थी। जोगिंदर को पांच गोली मारी गयी थी। वहीं महिला के सिर और पेट में तीन गोली मारी गयी थी।
पुलिस की जांच में पता चला कि जिस जगह पर लाश मिली यह प्रॉपर्टी जोगिंदर की थी और उसने बलविंदर सिंह नाम के प्रॉपर्टी डीलर को किराये पर दे रखा था। हालांकि जोगिंदर परिवार समेत मुंडका में रहता था। परिवार में पत्नी बच्चे, भाई व पिता जय नारायण हैं। जोगिंदर इससे पूर्व रोहिणी के क्राइम ब्रांच में तैनात था। पुलिस को जानकारी मिली कि जोगिंदर प्रॉपर्टी समेत अन्य कारोबार में लिप्त था। उसका कुछ दिन पहले सट्टा का कारोबार करने वाले रोहिणी सेक्टर 16 निवासी जीत दहिया से रुपये की लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था।
मामले की जांच के बाद पुलिस ने जीत दहिया व उसके सहयोगी रोहिणी सेक्टर 17 निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। जीत दहिया ने पूछताछ में बताया कि जोगिंदर डांस व सट्टा कारोबार में उसका पार्टनर था। उसका जोगिंदर से रुपये की लेन-देन की वजह से विवाद हो गया। इसके बाद उसने जोगिंदर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने संदीप के साथ शनिवार रात सिंह के कार्यालय पर पहुंचा। जहां उसने जोगिंदर की गोली मारकर हत्या दी। चूंकि महिला उनको जानती थी इसलिए गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी।
महिला के साथ एएसआई के थे अवैध संबंध
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि महिला पूंठकलां गांव की रहने वाली थी और जोगिंदर से उसका अवैध संबंध था। महिला अकसर जोगिंदर के बुलावे पर दीप विहार स्थित सिंह प्रॉपर्टी के कार्यालय में आती थी। जोगिंदर ने मकान का अगला हिस्सा सिंह प्रॉपर्टी को किराए पर दे रखा था, जबकि पीछे बने कमरे में वह खुद आकर रहता था। जोगिंदर की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने चुप्पी साध ली है। उनलोगों ने मीडिया से किसी तरह की कोई बात नहीं की है। जोगिंदर के पिता दिल्ली फायर सर्विस में कार्यरत थे। जबकि उसके दोनों छोटे भाई मुंडका में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग स्कूल चलाते हैं। बताया जा रहा है कि जोगिंदर की पत्नी भी दिल्ली पुलिस में कार्यरत है।