फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाभी को अपने पति के नजदीक आता देख ननद ने रची हत्या की खौफनाक साजिश

Mon, 21 Aug 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 21 Aug 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
real sister in law do murder of bpo employee rama chakravathy in ghaziabad, here is full story
rama murder case - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में दिनदहाड़े हुए काल सेंटर कर्मी रमा हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया। हत्या के पीछे प्रेम त्रिकोण की वजह पहले ही सामने आ चुकी थी, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि रमा चक्रवर्ती का प्रेमी...

real sister in law do murder of bpo employee rama chakravathy in ghaziabad, here is full story
rama murder case - फोटो : अमर उजाला

रमा चक्रवर्ती का प्रेमी सगी ननद हिना का पति है। हिना ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पति अभिषेक से मुहब्बत करने की सजा रमा को दी। उसने भाई जगप्रवेश पंवार के दोस्त पुनीत के साथ मिलकर रमा की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने हिना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुनीत और उसके साथी की तलाश की जा रही है। 

real sister in law do murder of bpo employee rama chakravathy in ghaziabad, here is full story
rama murder case - फोटो : अमर उजाला

एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि हिना ने जगप्रवेश पंवार की वर्ष 2015 में मौत के बाद भाभी रमा चक्रवर्ती को अपने पति अभिषेक की कंसल्टेंसी में नौकरी दिलाई थी। वह रमा की मुंहबोली नहीं बल्कि सगी ननद है। करीब डेढ़ वर्ष पहले हिना और अभिषेक ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसकी जानकारी किसी रिश्तेदार को नहीं थी, लेकिन रमा को इस बारे में बता रखा था। इसके बाद भी रमा ने उसके पति अभिषेक के साथ प्रेम करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
real sister in law do murder of bpo employee rama chakravathy in ghaziabad, here is full story
rama murder case - फोटो : अमर उजाला

रमा को पति के करीब आता देख हिना को बर्दाश्त नहीं हुआ, जिस पर रमा की हत्या करने की योजना बनाई। हिना ने बताया है कि उसने वारदात के 15 दिन पहले ही अपनी भाभी रमा की हत्या करवाने की योजना बना ली थी। भाई जगप्रवेश के लोनी निवासी दोस्त पुनीत को छह लाख रुपये की सुपारी दी थी। बृहस्पतिवार को पुनीत ने ही अपने साथी के साथ रमा पर गोली चलाकर हत्या की थी। 

विज्ञापन
real sister in law do murder of bpo employee rama chakravathy in ghaziabad, here is full story
rama murder case - फोटो : अमर उजाला

पिता चाप सिंह के साथ थाना भी गई थी हिना पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद किसी को उस पर शक नहीं हो, इसलिए वह अपने पिता चाप सिंह और पति अभिषेक जैन के साथ हत्या की शिकायत करने थाना साहिबाबाद भी पहुंची थी। इस दौरान पुलिस को उस पर शक हो गया था, लेकिन हिना के पिता को अभिषेक और हिना की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जिसकी वजह से खुलासे में कुछ वक्त लगा। वहीं पुलिस का कहना है कि अभिषेक की हत्याकांड में कोई भूमिका नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed