फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर बिजनेस फैमिली की 4 महिलाओं की हत्या मामले में हुआ दहला देने वाला खुलासा

Sun, 10 Dec 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Dec 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
police reveals shocking facts in jindal family four women murder case in delhi
mansarovar murder case
दिल्ली के मशहूर व्यापारिक घराने की एक साथ चार महिलाओं की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने जो खुलासे किए हैं वो न सिर्फ चौंका देने वाले हैं बल्कि, किसी के भी भरोसे को हिला देने के लिए काफी हैं।
police reveals shocking facts in jindal family four women murder case in delhi

मानसरोवर पार्क इलाके में सात अक्तूबर को जिंदल परिवार की चार महिलाओं और उनके गार्ड की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने दो माह बाद सुलझा लिया है। हत्याकांड की साजिश मृत गार्ड राकेश कुमार ने लूटपाट के लिए अपने बेटे व दामाद के साथ मिलकर रची थी, लेकिन कहीं पिता राज न खोल दे, इसलिए बेटे व दामाद ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।
हत्याकांड में मृत गार्ड के बेटे गांव नंगला, बागपत निवासी अनुज कुमार (25), दामाद गांव कंदेरा, रामबाला, बागपत निवासी विकास उर्फ विक्की (26), विकास की बुआ के लड़के लोनी निवासी सन्नी (22), एक और विकास उर्फ विक्की (30) व नीरज (37) को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एक चाकू, 50 हजार रुपये कैश और कुछ जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस को इस मामले में अभी दो आरोपियों की तलाश है। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि हत्याकांड के बाद दिल्ली पुलिस की लगभग सभी जांच एजेंसियों ने मामले की छानबीन शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि किसी ऐसे शख्स ने सभी के गले रेते थे, जिसे शरीर के अंगों की जानकारी थी। साथ ही उसे यह भी पता था कि किस जगह की नस काटने से बिना शोर मचाए जल्दी मौत हो जाएगी।

police reveals shocking facts in jindal family four women murder case in delhi

जांच के दौरान पता चला कि मृत गार्ड राकेश का दामाद जीटीबी अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। वह मॉर्चरी समेत कई विभागों में काम कर चुका है। पुलिस ने दामाद विकास पर नजर रखनी शुरू की। शक के आधार पर उससे पूछताछ की गई, तो वह टूट गया। उसने बताया कि वह हत्याकांड में शामिल है। दरअसल, राकेश 15 साल से जिंदल परिवार के यहां गार्ड था। उसे पता था कि जिंदल परिवार की महिलाएं उर्मिला जिंदल (78), उसकी तीन बेटियां संगीता गुप्ता (52), नूपुर जिंदल (48) और अंजली जिंदल (45) मोटा कैश व जेवरात घर में रखती हैं।
राकेश अगस्त में अपने गांव छपरौली-नंगला गया था। वहां उसने पत्नी कृष्णा, बेटे अनुज व दामाद विकास को बताया कि जिंदल परिवार के घर लूटपाट कर मोटी रकम प्राप्त की जा सकती है। उसी समय लूटपाट की योजना रच ली गई। अनुज ने अपने दो सहयोगी नीरज और दीपक को साजिश के बारे में बताया। वहीं विकास ने अपनी बुआ के लड़के सन्नी व अन्य रिश्तेदार विकास उर्फ विक्की (दूसरा) और दोस्त नितिन को इसके बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
police reveals shocking facts in jindal family four women murder case in delhi

25 सितंबर की शाम को विकास, अनुज और सन्नी ने मानसरोवर पार्क में जिंदल परिवार की रेकी की। छह-सात अक्तूबर की रात को वारदात को अंजाम देने की बात हुई। सभी सातों आरोपी विकास, अनुज, सन्नी, दीपक, नीरज, नितिन और विकास उर्फ विक्की लोनी में इकट्ठा हुए। रात करीब 2 बजे दो ऑटो से आरोपी मानसरोवर पार्क पहुंचे। कोई भी आरोपी मोबाइल नहीं लेकर आया था। राकेश दामाद विकास को ऊपर ले गया। राकेश के कहने पर नूपुर ने दरवाजा खोला।

विज्ञापन
police reveals shocking facts in jindal family four women murder case in delhi
- फोटो : अमर उजाला

दरवाजा खोलते ही विकास ने उसका गला रेत दिया। बाकी आरोपी अंदर दाखिल हो गए। चारों की हत्या करने के बाद घर की अलमारी तोड़ दी। इधर, गार्ड राकेश नीचे नजर रखने के लिए आ गया। सभी माल लेकर नीचे पहुंचे, तो विकास व अनुज ने भेद खुलने के डर से पिता राकेश की हत्या कर दी। बाद में सभी आरोपी फरार हो गए। तड़के 4 बजे सभी आरोपी जीटीबी अस्पताल के पास पहुंचे। वहां लूटे गए 14 लाख रुपये सात जगह बंट गए। जेवरात भी बांट दिए गए। अगले दिन सभी अपनी-अपनी ड्यूटी पर लौट आए। पुलिस को किसी पर शक नहीं हुआ। इस मामले में पुलिस को फिलहाल दीपक और नितिन की तलाश है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में राकेश की पत्नी शामिल थी या नहीं, उससे पूछताछ जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed