फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल के सीवर में मजदूर कर रहे थे सफाई, जहरीली गैस की चपेट में आकर 1 की मौत

Tue, 22 Aug 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Aug 2017 09:44 AM IST
सार

एलएनजेपी अस्पताल में सीवर सफाई के दौरान हादसा, एक की मौत

जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन अन्य बेहोश, दो युवकों की हालत गंभीर 
बच्चा विभाग के पास 15 फुट गहरे सीवर की सफाई के लिए उतरे थे चार मजदूर 
ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, छानबीन जारी 
दो युवकों को सीवर से बाहर निकालने वाले सुमित को अस्पताल से मिली छुट्टी 
अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली।  
 

विज्ञापन
one labourer dead during cleaning of sewer because of toxic gas in lnjp hospital
death in sewer - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर दम घुटने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वसंतकुंज, लाजपत नगर और आनंद विहार के बाद अब एलएनजेपी अस्पताल परिसर में सीवर की सफाई के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन बेहोश हो गए।

one labourer dead during cleaning of sewer because of toxic gas in lnjp hospital
death in sewer - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, बेहोश होने से पहले एक मजदूर सुमित ने जान पर खेलकर दो लोगों को 15 फुट गहरे सीवर से बाहर निकाल लिया। मृतक की शिनाख्त ऋषिपाल (48) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में बेहोश हुए बिशन (25) और किरण (30) का अस्पताल में इलाज जारी है। जबकि सुमित (25) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल परिसर में सीवर की साफ-सफाई का जिम्मा पीडब्ल्यूडी का बताया जा रहा है। आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने सफाई करा रहे ठेकेदार पीयूष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

one labourer dead during cleaning of sewer because of toxic gas in lnjp hospital
death in sewer - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, ऋषिपाल सपरिवार वेलकम में रहता था। बिशन मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी आवास में व किरण पहाड़गंज के फिल्मिस्तान इलाके में रहता है। रविवार को ठेकेदार पीयूष ने एलएनजेपी अस्पताल परिसर के बच्चा विभाग के पास सीवर की सफाई के लिए ऋषिपाल व अन्य को बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
one labourer dead during cleaning of sewer because of toxic gas in lnjp hospital
death in sewer - फोटो : अमर उजाला

दोपहर एक बजे सबसे पहले ऋषिपाल सफाई के लिए बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर में उतरा। वहीं, बिशन व किरण मेनहोल के बाहर खड़े रहे। सुमित सीढ़ी लेने गया था। इधर, काफी देर तक जब ऋषिपाल नहीं आया तो किरण उसे देखने नीचे उतरा। वह भी नीचे रह गया। इस बीच सुमित वहां पहुंच गया।

विज्ञापन
one labourer dead during cleaning of sewer because of toxic gas in lnjp hospital
death in sewer - फोटो : अमर उजाला

शक होने पर सुमित के सामने ही बिशन भी नीचे उतरा, लेकिन उसे जहरीली गैस का आभास हो गया, वह फौरन बाहर निकल आया और वहीं बेहोश हो गया। हालात समझते ही सुमित ने शोर मचा दिया। मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को  दी गई। अस्पताल के कुछ कर्मचारी ऑक्सीजन सिलेंडर व मॉस्क ले आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed