मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले वरुण मलिक (25) ने मंगलवार सुबह धारदार हथियार से बाएं हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया।
सुसाइड से पहले फेसबुक पर डाला वीडियो और दिल दहला देने वाला फोटो, हालात नाजुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसने आत्महत्या के प्रयास के फोटो, वीडियो और सुइसाइड नोट सोशल साइट फेसबुक पर अपलोड कर दिए, जिसे देखकर उसके दो फेसबुक फ्रेंड ने अन्य दोस्तों से मदद मांगी, जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों का कहना है कि वरुण अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। गुड़गांव में यह अपनी तरह का पहला मामला है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-10 स्थित नवयुग अपार्टमेंट में रहने वाले वरुण ने फेसबुक पर ही सुइसाइड नोट में लिखा, ‘मैं अपने जीवन को समाप्त करने जा रहा है। इसका कारण आंतरिक संघर्ष है। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं काफी समय से खुद पर दबाव महसूस कर रहा हूं। मैं अकेला हूं और मेरे पास जिंदगी खत्म करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
वरुण ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। उसके बयान के बाद ही कारणों का सही पता लग सकेगा। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत खतरे से बाहर है।- नरेश कुमार, एसआई, जांच अधिकारी, थाना सेक्टर-10