फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 साल की युवती पर दिल आया, रेप न कर पाया तो मार दिया, तस्वीरें

Wed, 15 Jun 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Wed, 15 Jun 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
minor girl murder, begowal murder, attempt to rape and murder, accused arrest, kapurthala
16 साल की युवती पर आया दिल, रेप न कर पाया तो मार दिया
आरोपी, धार्मिक स्थल में ग्रंथी है। रिश्तेदारी में आई 16 साल की युवती पर उसका दिल आ गया। रेप न कर पाया तो उसका मर्डर कर दिया। देखिए, ये रिपोर्ट।
minor girl murder, begowal murder, attempt to rape and murder, accused arrest, kapurthala
16 साल की युवती पर आया दिल, रेप न कर पाया तो मार दिया
वारदात, पंजाब में कपूरथला जिले के बेगोवाल कस्बे की है। यहां गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी ने एक नाबालिग लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की के विरोध करने पर ग्रंथी ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को लंगर हॉल की सीढ़ियों के नीचे बने कमरे में फेंक दिया। थाना बेगोवाल की पुलिस ने शव को बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार करके कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम में फिलहाल बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है।
minor girl murder, begowal murder, attempt to rape and murder, accused arrest, kapurthala
आरोपी, धार्मिक स्थल में ग्रंथी है।
मृतका की ताई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जब देवर के घर गई तो ग्रंथी भाई भूपिंदर सिंह खाना खा रहा था। उसकी देवरानी रोटी पका रही थी और उसकी 16 साल की भतीजी ग्रंथी को प्रसादा दे रही थी। रोटी खाते-खाते भाई भूपिंदर सिंह ने लड़की से कहा कि उसकी आंटी घर पर नहीं है और रसोई की कुछ सफाई करनी है। ग्रंथी रसोई की चाबी देकर चला गया। इसके बाद लड़की सफाई करने चली गई और भतीजा पिता की रोटी लेकर खेत चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
minor girl murder, begowal murder, attempt to rape and murder, accused arrest, kapurthala
16 साल की युवती पर आया दिल, रेप न कर पाया तो मार दिया
भतीजा वापस आया और उसने लड़की के घर न आने की बात की। धार्मिक स्थल गए तो ग्रंथी ने कहा कि लड़की तो काफी देर पहले ही चली गई थी। दिन भर लड़की की तलाश करते रहे। दोबारा गांव के सरपंच को साथ लेकर गुरुद्वारा साहिब गए, लेकिन लंगर हॉल को ताले लगे हुए थे। रात ग्रंथी भूपिंदर सिंह ने आकर ताले खोले तो अंदर लड़की का शव सीढ़ियों के नीचे बने कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने पूछताछ की तो ग्रंथी ने हत्या की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
minor girl murder, begowal murder, attempt to rape and murder, accused arrest, kapurthala
16 साल की युवती पर आया दिल, रेप न कर पाया तो मार दिया
गुरुद्वारा स्थल के अंदर लगे सीसीटीवी में ग्रंथी के लड़की से जबरदस्ती करने और फिर विरोध करने पर कत्ल करके शव को घसीटने से लेकर फेंकने तक की घटना कैद हो गई। फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ग्रंथी सीसीटीवी कैमरे में न आए, इसलिए वह दीवार के साथ-साथ सीढ़ियों वाले कमरे की ओर शव ले जाता दिखाई दे रहा है। लड़की के कत्ल की खबर मिलते ही ग्रामीण भड़क गए और देर आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। डीएसपी भुलत्थ नवनीत सिंह माहल ने पुलिस बल के साथ लोगों को ऐसा करने से रोका और आरोपी को हिरासत में लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed