बीती रात खजूरी खास में एक युवक को राह चलते गोली मार दी गई। जिसके कारण इलाज के दौरान अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो कई चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस युवक को गोली लगी है, वही इस साजिश का मास्टर मांइड है।
{"_id":"5b0402724f1c1be9408b70df","slug":"man-conspiracy-a-murder-but-lost-his-own-life-in-it-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक गलती और खुद का करवा लिया मर्डर, किसी फिल्म से कम नहीं है स्टोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक गलती और खुद का करवा लिया मर्डर, किसी फिल्म से कम नहीं है स्टोरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 May 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Crime
पुलिस जांच में पता चला कि मामला पूरी तरह से फिल्मी है। मृतक ने दूसरे को फसाने के लिए खुद अपने ऊपर गोली चलवाई। इस सीन में पहले से तय था कि पहली गोली जांघ पर मारी जाएगी और दूसरी कंधे पर।
demo pic
हमलावरों ने अंधेरे में गोली कंधे पर चलाई लेकिन वह कुछ इंच नीचे छाती पर लग गई। जिससे उसका हार्ट पंक्चर हो गया। जांच में पता चला कि खेल में मृतक की पहली पत्नी, सास और कुछ दोस्त शामिल हैं। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, रात 12:30 बजे पीसीआर को सूचना मिली कि खजूरी खास में राजकीय विद्यालय के पास एक युवक को गोली मारी गई है। घायल शख्स को पास के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, रात 12:30 बजे पीसीआर को सूचना मिली कि खजूरी खास में राजकीय विद्यालय के पास एक युवक को गोली मारी गई है। घायल शख्स को पास के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
मृतक की पहचान मनोज (30) के रूप में हुई जो यमुना बाजार रैन बसेरे में रहता है। जांच के दौरान पता चला कि पीसीआर कॉल उसके दोस्त अजय ने की थी। अजय लोनी (गाजियाबाद) में रहता है।
पूछताछ में उसने बताया कि वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे, तभी दो लड़के मनोज को गोली मारकर भाग गए।
पूछताछ में उसने बताया कि वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे, तभी दो लड़के मनोज को गोली मारकर भाग गए।
विज्ञापन
demo pic
अजय के बयान में गातार फर्क नजर आया, इसलिए पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने मामले का खुलासा कर दिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक ने दो शादियां की हुई हैं। उसके क्षेत्र के ही एक शख्स से उसकी रंजिश चल रही थी। उसे फंसाने के लिए उसने खुद की हत्या करवाने की साजिश रची। जिससे अपने दुश्मन को जेल भिजवा सके। लेकिन थोड़ी सी गलती पर मनोज खुद की जान गवां बैठा।