फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस नौकरानी की 12 टुकड़ों में मिली थी लाश, उसकी हत्या के बारे में हुए सनसनीखेज खुलासे

Tue, 22 May 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 May 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
house help from jharkhand who was butchered in 12 pieces delhi house new revelation in case
mianwali nagar dead body - फोटो : अमर उजाला

झारखंड की रहने वाली 15 साल की सोनी जिसकी लाश कई टुकड़ों में दिल्ली के नाले से बरामद की गई उसकी हत्या के बारे में कुछ ऐसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं जिससे कोई भी सिहर उठे। पढ़िए नांगलोई में एक घर की नौकरानी की हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई और 12 टुकड़ों में मिली लाश की पूरी कहानी...

house help from jharkhand who was butchered in 12 pieces delhi house new revelation in case
डेमो - फोटो : डेमो

पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि यह हत्या 3 मई को रात करीब 11 बजे की गई। लेकिन इसकी योजना पिछले एक हफ्ते से बनायी जा रही थी। 30 साल का मनजीत करकेटा जो फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है और जिसके घर पर यह हत्या हुई उसे पुलिस इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

house help from jharkhand who was butchered in 12 pieces delhi house new revelation in case
डेमो - फोटो : डेमो

करकेटा ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि सोनी लगातार उसे पैसे देने की धमकी दे रही थी। हत्यारों ने उसके सिर पर वार किया। फिर पैरों और धड़ को काटने से पहले उन्होंने उसके गले पर वार कर दिया। आरोपियों ने उसके शरीर के टुकड़ों को अलग-अलग बैग में पैक किया फिर कमरे से खून साफ किया। ये सब करने में उन्हें तीन घंटे का वक्त लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
house help from jharkhand who was butchered in 12 pieces delhi house new revelation in case
डेमो - फोटो : डेंमो

11 बजे रात हत्या करने के बाद करीब तीन बजे शालू और करकेटा ने सोनी के शरीर के टुकड़ों से भरे सभी बैग्स उठाए और घर से निकल गए। वो करीब एक-डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलकर नाले तक पहुंचे। वहां उन्होंने बैग फेंका और वापस आ गए। कत्ल करने के बाद शव के टुकड़े क्यों किए गए उसके बारे में भी चौंकाने वाली बात सामने आई है।

विज्ञापन
house help from jharkhand who was butchered in 12 pieces delhi house new revelation in case
- फोटो : SELF

करकेटा ने पुलिस को बताया है कि उन्हें पता था कि वो जहां रह रहे हैं उसके आसपास घनी आबादी वाला इलाका है और पूरी बॉडी को फेंक पाना आसान नहीं है इसलिए उन्होंने सोनी के शव को 12 टुकड़ों में काट कर फेंका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed